फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल का सियासी रण: पोलिंग बूथ पर खूनी संघर्ष, भाजपा-TMC कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज

Wed, 29 Apr 2026 06:37 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल में मतदान के आखिरी चरण में हिंसा का साया बरकरार रहा। उत्तर 24 परगना में भाजपा और TMC के बीच जमकर बवाल हुआ। हिंसा की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। सुरक्षाबलों ने लाठीचार्ज भी किया है। 
 
विज्ञापन
भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान उत्तर 24 परगना जिले में भारी हिंसा की खबर सामने आई है। मतदान के आखिरी घंटों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना जिले के बूथ नंबर 120, अरबिंदा रैली क्षेत्र की है। मतदान प्रक्रिया जारी रहने के दौरान ही दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


अर्जुन सिंह ने लगाया आरोप
देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर भेजा गया। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें: Bomb Threats: स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने भेजा ईमेल; CM नायब को सीधी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग की पैनी नजर
चुनाव आयोग इस घटना पर पैनी नजर बनाए हुए है। बूथ संख्या 120 पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तनाव काफी समय से बना हुआ था। जैसे ही मतदान अंतिम दौर में पहुंचा, हिंसा भड़क उठी। वीडियो फुटेज में कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे पर हमला करते और अपशब्दों का प्रयोग करते देखा गया है। सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें