फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: कांग्रेस-वाम दल-आईएसएफ महागठबंधन ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Fri, 05 Mar 2021 05:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ दिन ही बचे हैं। ऐसे में विभिन्न पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार की शाम को कांग्रस, आईएसएफ और वाम दलों के महागठबंधन ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

विज्ञापन


इसके साथ ही राज्य में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी अपने उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी की। बता दें, बंगाल में इस बार आठ चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को और अंतिम 29 अप्रैल को होगा। मतगणना दो मई को होगी।
 
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा।
विज्ञापन


चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 सीटों पर, छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 सीटों पर, सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 सीटों पर और आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 सीटों पर चुनाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें