फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal Election: 100 मीटर की दूरी पर थी शुभेंदु की सभा, बीच में ही भाषण छोड़कर निकलीं ममता; BJP ने किया पलटवार

Sun, 26 Apr 2026 03:59 PM IST
Nirmal Kant न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता/नई दिल्ली।

सार

Bengal Election: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रविवार को भवानीपुर में अपनी चुनावी सभा को छोड़कर चली गईं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके भाषण में बाधा डालने के लिए तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाए। वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए पूछा कि क्या यह हार की आहट है। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
ममता बनर्जी, अमित मालवीय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले सियासी दलों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच, राज्य के भवानीपुर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली से 100 मीटर दूर ही भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की सभा हो रही थी। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि उनकी रैली में बाधा डालने के लिए भाजपा ने उनकी ओर अपने लाउडस्पीकर कर दिए हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री मंच से उतर गईं। वहीं, भाजपा ने भी पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी हार की आहट है। 
विज्ञापन


भाजपा ने क्या कहा?
भारतीय जनता पार्टी के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ममता बनर्जी मंच से उतर गईं। उन्होंने वजह बताई कि भाजपा के लाउडस्पीकर से शोर हो रहा था। जब नेता अपना संयम खोने लगते हैं, तो यह उनकी गहरी बैचेनी को दिखाता है। क्या यह हार की आहट है?



पूरा मामला क्या हुआ?
मुख्यमंत्री भवानीपुर में रैली को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान 100 मीटर की दूरी पर शुभेंदु अधिकारी जनसभा जल रही थी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके भाषण में बाधा डालने के लिए जोर से अपने लाउडस्पीकर बजाए। इसके बाद उन्होंने भाषण बीच में ही छोड़ दिया और वहां मौजूद लोगों से माफी मांगकर चली गईं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal Election: मां काली की धरती पर जय जगन्नाथ, भरोसा बनाम बेटी की दिलचस्प जंग

इसके बाद आक्रोशित टीएमसी कार्यकर्ता शुभेंदु की रैली की तरफ चल पड़े और विरोध करने लगे। उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति बन गई थी। हालांकि, वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भीड़ की तितर-बितर किया। तब तक शुभेंदु अधिकारी जनसभा में पहुंचे भी नहीं थे। बाद में अधिकारी ने कहा, बंगाल में गुंडा राज चल रहा है, जिसका मुहतोड़ जवाब देना है। 
विज्ञापन


भवानीपुर सीट से चार बार जीत दर्ज कर चुकीं ममता बनर्जी
भवानीपुर सीट पर सत्तारूढ़ तृणमूल की मजबूत पकड़ मानी जाती है। खुद ममता बनर्जी 2011 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।  29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में भवानीपुर समेत 141 सीट पर मतदान होना है। पहले चरण में 152 सीट पर मतदान हुआ। चुनाव के नतीजे चार मई को घोषित किए जाएंगे। इसी दिन चार अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें