फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में टीवी देखने को लेकर हुआ झगड़ा, व्यक्ति ने परिवार के तीन सदस्यों को चाकू घोंपा

Sun, 26 Apr 2026 03:52 PM IST
Nitin Gautam पीटीआई, ठाणे

सार

महाराष्ट्र के ठाणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति सिर्फ टीवी देखने की बात पर अपने परिवार के तीन सदस्यों को चाकू घोंप दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक घर में जन्मदिन के जश्न के बाद टीवी देखने को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, बेटी और पोती पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर के राबोडी इलाके में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने क्या बताया
राबोडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, 'आरोपी मोहम्मद तारिक खान और उसकी पत्नी के बीच अक्सर घर के छोटे-मोटे मुद्दों को लेकर झगड़ा होता रहता था। हाल में हुए झगड़े की मुख्य वजह पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का टीवी देखना था, जो उसे पसंद नहीं था।' पुलिस के अनुसार, खान और उसके परिवार ने शुक्रवार को उसकी पोती का जन्मदिन मनाया था और रात को सोने चले गए थे, तभी आरोपी ने टीवी के मुद्दे को लेकर अपनी पत्नी से फिर से झगड़ा शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया, 'गुस्से में आकर उसने रसोई का चाकू उठाया और अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। जब उसकी बेटी और पोती ने महिला को बचाने के लिए बीच-बचाव किया, तो आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया।' उन्होंने बताया कि तीनों पीड़ितों को चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि बेटी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(1) (खतरनाक हथियारों या साधनों से जानबूझकर चोट या गंभीर चोट पहुंचाना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, और अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें