फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल का रण : भाजपा नेता शायंतन बसु को चुनाव आयोग का नोटिस, कहा- 24 घंटे में दें जवाब

Thu, 15 Apr 2021 06:27 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

चुनाव आयोग के नोटिस में शायंतन बसु पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाया है
शायंतन बसु से इस मामले में 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है
विज्ञापन
चुनाव आयोग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में पांचवे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी के नेता शायंतन बसु को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग के नोटिस में शायंतन बसु पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाया गया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि बसु ने भाषण के द्वारा राज्य के लोगों को डराने और धमकाने की कोशिश की है जो कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। बसु से इस मामले में 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा गया है। 

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में सत्ता संग्राम का आधा सफर पूरा
पश्चिम बंगाल में सत्ता संग्राम का आधा सफर पूरा हो गया है। यानी 295 सीटों में से 135 सीटों पर मतदान हो चुका है। इस बार में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के सामने भाजपा ने गंभीर चुनौती पेश की है। नए समीकरण में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। पांचवें चरण में शनिवार को राज्य के उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कुल 6 जिलों की 45 सीटों पर मतदान होना है। जिसमें कुल 342 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम के हवाले होगी।

इस चरण में राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) नागरिकता संशोधन विधेयक में चाय जनजाति और अल्पसंख्यक समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। दरअसल, उत्तर बंगाल के तीन गोरखा बहुल जिलों दार्जिलिंग, कालिमपोंग और जलपईगुड़ी की 13 सीटों पर भाजपा मजबूत है तो दक्षिण बंगाल के 3 जिलों बर्दवान (पूर्व), उत्तर चौबीस परगना और नदिया जिले की 32 सीटों तृणमूल का दबदबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें