पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले खेमाबंदी जोरों पर है। इस बीच अभिनेता यश दासगुप्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा के बंगाल प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान राज मुखर्जी, अशोक भद्र, मीनाक्षी घोष, मल्लिका बंद्योपाध्याय, पापिया अधिकारी, सौमिली घोष विश्वास और त्रिमाला भट्टाचार्य भी मौजूद थे। वहीं चर्चित अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी ने भाजपा में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह अपने अभिनय के करियर पर ही ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।
भाजपा युवाओं को देती है मौकाः यश दास गुप्ता
पार्टी में शामिल होने के बाद यश ने कहा कि भाजपा युवाओं को हर स्तर पर मौका देती है। उन्होंने कहा कि हमलोग भविष्य राज्य की बेहतरी के लिए काम करेंगे।