फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: कोयला सरगना अनूप माझी की 165 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ईडी की बड़ी कार्रवाई

Mon, 05 Apr 2021 10:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने 6 अप्रैल तक दी है माझी को गिरफ्तारी से राहत
  • इसी मामले में ममता के भतीजे की पत्नी रुजिरा से हो चुकी है पूछताछ
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाले के मामले में ईडी ने सोमवार को सरगना अनूप माझी की करीब 165 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई धनशोधन कानून के तहत कुर्क की है। 

विज्ञापन


इसी मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से सीबीआई ने पूछताछ की थी। पश्चिम बंगाल में गैर कानूनी तरीके से कोयले का खनन का अनूप माझी कथित तौर पर सरगना है। ईडी ने बयान जारी कर बताया कि कुर्क संपत्तियों में भूमि, फैक्टरी परिसर, संयंत्र, मशीन और दो कंपनियों- इस्पात दामोदर प्राइवेट लिमिटेड व सोनिक थर्मल प्राइवेट लिमिटेड की संपत्तियां हैं।

पुरुलिया व बांकुड़ा में है संयंत्र
दोनों कंपनियों का उत्पादन संयंत्र पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और बांकुड़ा में है व इनका लाभार्थी अनूप माझी है। बयान के मुताबिक कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत 165.86 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


अपराध की संपत्ति से खरीदी हिस्सेदारी
ईडी का आरोप है कि माझी ने अपराध से अर्जित 67.80 करोड़ रुपये की राशि इन कंपनियों की हिस्सेदारी खरीदने एवं इनके संयंत्र/संपत्ति अधिग्रहित करने पर खर्च की। इसके अलावा अपराध से अर्जित 98.06 करोड़ रुपये की राशि भी इन कंपनियों में स्थानांतरित की गई।

सुप्रीम कोर्ट ने दिया जांच में सहयोग का निर्देश
उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने माझी को छह अप्रैल तक गिरफ्तारी से सुरक्षा दी है,  लेकिन जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया है।

ईस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड से जुड़ा है मामला
करोड़ों रुपये का यह कोयला घोटाला ईस्टर्न कोलफिल्ड लिमिटेड के कुसंतोरिया और कजोरा इलाके की खदानों से जुड़ा है, जो पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले के आसपास है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें