फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाले डेढ़ किलो आभूषण और सिक्के

Thu, 25 Jul 2019 02:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुरहाट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक सरकारी अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से डेढ़ किलोग्राम से अधिक गहने और सिक्के निकाले गए। यह जानकारी एक डॉक्टर ने दी। रामपुरहाट के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख सिद्धार्थ बिस्वास ने कहा कि 26 वर्षीय महिला के पेट में 5 रुपये और 10 रुपये के नब्बे सिक्के, चेन, नाक की बालियां, झुमके, चूड़ियां, पायल, कड़ा और घड़ियां मिली हैं। 

विज्ञापन


बिस्वास ने बुधवार को सर्जरी के बाद कहा, ‘आभूषण ज्यादातर तांबे और पीतल के थे, लेकिन इनमें कुछ सोने के गहने भी थे।’ महिला की मां ने कहा कि उन्हें लग रहा था कि मारग्राम गांव में उसके घर से गहने गायब हो रहे हैं, लेकिन जब भी परिवार उससे पूछताछ करता था, तो वह रोने लगती थी।

उसकी मां ने कहा, ‘मेरी बेटी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पिछले कुछ दिनों से वह हर बार भोजन करने के बाद उल्टी कर रही थी।’ उन्होंने बताया कि उनकी बेटी अपने भाई की दुकान से सिक्के लाई थी। उन्होंने कहा, 'हमने ध्यान दिया कि आभूषण गायब हो रहे हैं। जब भी हम उससे सवाल करते तो वह रोने लगती थी।'
विज्ञापन


उसकी मां ने कहा, ‘हम उस पर नजर रखते थे। किसी तरह वह इन सभी को निगल गई। वह दो महीने तक बीमार रही। हम उसे कई निजी डॉक्टरों के पास ले गए और उसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।’ बाद में, महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने एक सप्ताह तक उसकी जांच करने के बाद उसकी सर्जरी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें