फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: धुपगुरी उपचुनाव से पहले टीएमसी को झटका, पूर्व विधायक भाजपा में हुईं शामिल

Sun, 03 Sep 2023 12:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा में शामिल होने के बाद मिताली रॉय ने कहा कि 'मैं टीएमसी में रहकर काम नहीं कर पा रही थी। मुझ पर काफी मानसिक दबाव था।'
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुईं पूर्व टीएमसी विधायक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की धुपगुरी सीट पर उपचुनाव से पहले टीएमसी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उपचुनाव से दो दिन पहले ही पूर्व विधायक मिताली रॉय भाजपा में शामिल हो गई हैं। बता दें कि मिताली रॉय ने 2016 में टीएमसी के टिकट पर धुपगुरी सीट से जीत दर्ज की थी। हालांकि 2021 में मिताली रॉय को भाजपा के बिष्णुपद रॉय के सामने हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


मतदान से दो दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं पूर्व विधायक
बीती 25 जुलाई को भाजपा विधायक बिष्णुपद रॉय का निधन हो गया। जिसके चलते धुपगुरी सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। पांच सितंबर को यहां मतदान होगा और आठ सितंबर को वोटों की गिनती होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, जलपाईगुड़ी के भाजपा सांसद जयंत रॉय, दाबग्राम फुलबारी से विधायक शिखा चटर्जी और भाजपा जिला अध्यक्ष बापी गोस्वामी की मौजूदगी में मिताली रॉय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 

'टीएमसी में रहकर काम नहीं कर पा रही थी'
भाजपा में शामिल होने के बाद मिताली रॉय ने कहा कि 'मैं टीएमसी में रहकर काम नहीं कर पा रही थी। मुझ पर काफी मानसिक दबाव था। मैं धुपगुरी उपचुनाव में प्रचार नहीं करना चाहती थी लेकिन मुझे इसके लिए मजबूर किया गया। मैंने भाजपा की सदस्यता इसलिए ग्रहण की है क्योंकि यह केंद्र की सत्ता में है, जिससे मैं इलाके में विकास कार्य करा सकूंगी और लोगों की जरूरतों को पूरा कर सकूंगी।' वहीं मिताली रॉय के पार्टी में शामिल होने पर भाजपा नेताओं ने कहा कि इससे पार्टी मजबूत होगी। 
विज्ञापन


बता दें कि इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में टीएमसी ने निर्मल चंद्र रॉय को टिकट दिया है। वहीं भाजपा की तरफ से पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान की विधवा तापसी रॉय को टिकट दिया गया है। सीपीआई (एम) ने लोकगायक ईश्वर चंद्र रॉय को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने सीपीआई (एम) उम्मीदवार को समर्थन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें