फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: आठ महीने के बेटे को बेचकर खरीदा आईफोन, दंपती को रील बनाते देख खुली पोल, मां गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 05:56 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, कोलकाता

सार

पुलिस ने बताया कि बच्चे को बेचे जाने की खबर मिलते ही मां को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईफोन खरीदने के लालच में मां-बाप ने आठ महीने के बेटे को ही बेच दिया। दंपती महंगे फोन से बढ़िया रील बनाना चाहता था। मामला पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना का है। पुलिस ने बताया कि बच्चे को बेचे जाने की खबर मिलते ही मां को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उसके पति की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दंपती पानीहाटी का रहने वाला है। उसके लिए दो वक्त की रोटी भी जुटा पाना एक बड़ी बात थी। जब लोगों ने अचानक उनके हाथ में महंगा स्मार्टफोन देखा तो उन्हें ये बात हजम नहीं हुई। आरोपी महिला रील बनाने के लिए कई जगह की यात्रा कर रही थी। इससे भी लोगों को शक गहरा गया। पड़ोसियों ने गौर किया तो पता चला कि बच्चा कई दिनों से लापता है। इसके बाद उन्होंने दंपती से पूछा कि आपका बच्चा कहां है तो वे बताना नहीं चाह रहे थे, लेकिन दबाव डालने पर उन्होंने बताया कि पैसों की खातिर बच्चा किसी अन्य दंपती को बेच दिया है।

ससुर से हुआ विवाद
पुलिस ने खरदाह से बच्चे को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के ससुर कनाई चौधरी लंबे समय से पानीहाटी गांधीनगर में रह रहे हैं। उनका इकलौता बेटा जयदेव और बहू साथी कनाई के साथ ही रहते हैं। जयदेव और उसकी पत्नी साथी की सात साल की एक बेटी भी है। बीते शनिवार को कनाई की बहू साथी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद मारपीट में बदल गया और पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा।
विज्ञापन


विवाद के बाद नहीं दिखा बच्चा
पुलिस ने सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस घटना के बाद बच्चा दिखाई नहीं दे रहा था। आरोपी महिला के पास अचानक एक महंगा मोबाइल आ गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने कहा कि दंपती अक्सर घर पर नशा भी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें