Mamata Banerjee Security Controversy: तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा में 20 वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी को उनके कोलकाता आवास से हटा दिया गया। ओ'ब्रायन ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताते हुए कहा कि उस समय आवास पर कोई सुरक्षा मौजूद नहीं थी।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया कि मुख्यमंत्री के साथ पिछले 20 वर्षों से तैनात निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) को बुधवार रात उनके कोलकाता स्थित आवास से हटा दिया गया।
'रात करीब 9:30 बजे हटाई गई सुरक्षा व्यवस्था'
सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि रात करीब 9:30 बजे यह कार्रवाई हुई। उनके अनुसार, उस समय ममता बनर्जी अपने घर के अंदर मौजूद थीं, लेकिन उनके आवास के प्रवेश द्वार पर कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
HAPPENING NOW
9.30 pm today. @MamataOfficial's PSOs for 20 yrs were moved out from her residence in Kolkata. She is inside
Have parked my car to block entrance. No security. .Shot this video. Will come to you live now from @AITCofficial’s Facebook Page pic.twitter.com/4CFlZk5k4v
— Derek O'Brien | ডেরেক ও'ব্রায়েন (@derekobrienmp) June 17, 2026
अपनी कार को आवास गेट पर लगाया- डेरेक ओ'ब्रायन
टीएमसी सांसद ने दावा किया कि उन्होंने अपनी कार आवास के गेट पर खड़ी कर दी ताकि प्रवेश मार्ग को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस स्थिति का वीडियो रिकॉर्ड किया है और इस मुद्दे पर पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए लाइव भी आएंगे। इस घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
प्रशासन की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
हालांकि, इस मामले में अभी तक सुरक्षा एजेंसियों या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस मुद्दे के राजनीतिक रूप लेने की संभावना है। टीएमसी इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में पेश कर रही है, जबकि प्रशासन की ओर से स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।