फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Politics: ममता बनर्जी ने पार्टी में बढ़ती कलह के बीच बुलाई शीर्ष नेताओं की आपात बैठक, जानें पूरा मामला

Fri, 11 Feb 2022 09:49 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, महासचिव पार्थ चटर्जी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुब्रत बक्शी और मंत्री फरहाद हाकिम, अरूप बिस्वास और चंद्रिमा भट्टाचार्य हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी में बढ़ती कलह को देखते हुए शीर्ष नेताओं की अपने आवास पर आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी के सूत्रों ने बताया कि बैठक शनिवार शाम को होने वाली बैठक में मात्र छह वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, महासचिव पार्थ चटर्जी, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुब्रत बक्शी और मंत्री फरहाद हाकिम, अरूप बिस्वास और चंद्रिमा भट्टाचार्य हिस्सा लेंगे। इसमें पार्टी में मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओें द्वारा दिए जा रहे परस्पर विरोधी बयानों को पार्टी प्रमुख ने सही नहीं माना है। वह इसे लेकर पार्टी नेताओं को सख्त संदेश दे सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि बनर्जी बैठक में 28 फरवरी को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा कर सकती हैं।  

सत्तारूढ़ तृणमूल में शुक्रवार को आंतरिक कलह उस वक्त खुलकर सामने आ गई जब अभिषेक बनर्जी के करीबी कुछ नेताओं ने ट्वीट कर एक व्यक्ति, एक पद की नीति की वकालत की। इसका हाकिम समेत पुराने कई नेताओं ने विरोध किया और कहा कि यह पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन है। पार्टी के अंदर पुराने दिग्गजों और नए पीढ़ी के नेताओं के बीच वर्चस्व स्थापित करने को लेकर तनातनी चल रही है। हाकिम आवास और परिवहन मंत्री के साथ ही कोलकाता के मेयर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें