फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: साड़ी पहनकर ट्रेडमिल पर दिखीं ममता बनर्जी, हाथ में पप्पी लेकर किया वॉक; देखें वीडियो

Sun, 07 May 2023 09:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा- किसी दिन आपको कुछ अतिरिक्त मॉटिवेशन की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम/ममता बनर्जी ऑफिशियल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रविवार को एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक पालतू (कुत्ता) के साथ ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए नजर आ रही  हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


बनर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से यह वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा- किसी दिन आपको कुछ अतिरिक्त मॉटिवेशन की जरूरत होती है। बनर्जी ने इसके साथ ही कैप्शन में कुत्ते वाली इमोजी भी डाली है। वीडियो को 22 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। 

वीडियो में दिख रहा है कि बनर्जी अपनी सफेद साड़ी में ट्रेडमिल पर वर्कआउट कर रही हैं और उनके हाथ में भूरे रंग का एक पप्पी है। मुख्यमंत्री बनर्जी हमेशा व्यायाम की पैरोकार रही हैं। साल 2019 में जागरूकता पैदा करने के लिए दार्जिलिंग में दस किलोमीटर लंबी जॉगिंग भी की थी। 
विज्ञापन

 

पांच दशक से भी ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय 68 वर्षीय नेता भाजपा की धुर विरोधी मानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने पार्टी की आलोचना करते हुए कहा था कि अगर कर्नाटक विधानसभा चुनाव के साथ ही भाजपा का 'पतन' शुरू होता है तो उन्हें खुशी होगी। 

इस सप्ताह के शुरुआत में बनर्जी ने ट्वीट किया था, भारत बेहतरी के लिए बदलाव का हकदार है। लोगों की ताकत से बड़ी कोई ताकत नहीं है। मां-माटी-मानुष दिवस के मौके पर मैं सभी से जुमला पार्टी के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह करती हूं। जब सभी विपक्षी दल एक साथ आएंगे, तो भाजपा लड़ाई हार जाएगी और भारत विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ युद्ध जीतेगा। 
   
उन्होंने दिल्ली में देश के शीर्ष पहलवानों के धरने को भी अपना समर्थन दिया। बनर्जी ने कहा, हम सभी को प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ खड़ा होना चाहिए। वे एक स्वर में बोल रहे हैं। हमारे खइलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। वे चैंपियन हैं। दोषियों को उनके राजनीतिक जुड़ाव के बावजूद न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए। न्याय की जीत होनी चाहिए। सत्य की जीत होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें