फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 संकट पर चर्चा के लिए शुक्रवार को विपक्ष की बैठक में शामिल होंगी ममता बनर्जी

Tue, 19 May 2020 06:32 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में कोविड-19 के हालात और लॉकडाउन के प्रभाव पर चर्चा विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है। कांग्रेस ने विपक्षी दलों की ऑनलाइन बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने देश में प्रवासी मजदूरों की दशा और श्रम कानूनों में बदलावों के विषय पर विचार-विमर्श करने के लिए शुक्रवार को समान विचार वाले दलों की बैठक बुलाई है।

विज्ञापन


बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा कोविड-19 के हालात और लॉकडाउन के प्रभाव पर चर्चा करने के लिए वीडियो कांफ्रेंस से शुक्रवार शाम को विपक्षी दलों की बैठक होगी। मैं उसमें शामिल रहूंगी। अनेक विपक्षी दल शासित राज्यों ने प्रवासियों के मुद्दे से निपटने के तरीके पर केंद्र की आलोचना की है।

गत 25 मार्च को कोरोना वायरस के कारण शुरू हुए लॉकडाउन की वजह से देशभर में बेरोजगार हुए हजारों प्रवासी मजदूर पैदल, साइकल पर या ट्रकों में खचाखच भर कर अपने घरों की लंबी और कठिन यात्रा कर रहे हैं। देश के कई हिस्सों में सड़क हादसों में प्रवासी मजदूरों के मारे जाने की दुखद खबरें आई हैं।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह हर चीज के लिए राज्यों को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रही है, वह नामंजूर है। केंद्र द्वारा अचानक लॉकडाउन लगाने की वजह से देश में प्रवासियों के लिए संकट की स्थिति पैदा हो गई।

उन्होंने कहा कि समान विचार वाले विपक्षी दल शुक्रवार को तीन बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक करेंगे और संकट से बेहतर तरीके से निपटने के लिए उठाए जा सकने वाले अगले कदम पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें