फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा के लिए गाया गाना, महालया पर होगा रिलीज

Wed, 21 Sep 2022 11:23 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

जानकारी के मुताबिक इस बार महालया को नजरूल मंच पर तृणमूल के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के पूजा अंक का उद्घाटन होगा। वहां पर ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए और खुद गाए गए बांग्ला गाने के एलबम का भी विमोचन होगा।
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी केवल एक फायर ब्रांड नेता ही नहीं बल्कि उनके अनेक रूप हैं। वह कवि हैं। वह लेखिका हैं। उनकी सौ से अधिक किताबें छप चुकी हैं। वो एक बेहतरीन वकील हैं। लेकिन बंगाल के लोगों को छोड़कर बाहरी दुनिया के बहुत कम लोगों को जानकारी होगी कि वह एक गायिका भी हैं। वह खुद लिखती हैं और गाती भी हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस दुर्गा पूजा में नया रूप देखने को मिलेगा। पिछली बार उन्होंने दो गानों को आवाज दी थी। जानकारी के मुताबिक इस बार महालया को नजरूल मंच पर तृणमूल के मुखपत्र ‘जागो बांग्ला’ के पूजा अंक का उद्घाटन होगा। वहां पर ममता बनर्जी द्वारा लिखे गए और खुद गाए गए बांग्ला गाने के एलबम का भी विमोचन होगा।

जानकारी के मुताबिक, इस बांग्ला एलबम का नाम ‘उत्सबेर गान’ है। इसमें जीत गांगुली, बाबुल सुप्रियो, मोनोमॉय, श्रीराधा, चंद्रिका, अदिति, तृषा, इंद्रनील और ममता बनर्जी ने इसमें गाने गाए हैं। आगामी रविवार को नजरूल मंच से इस एलबम को रिलीज करेंगी, ममता बनर्जी के साथ अन्य कलाकार भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक एलबम का मुख्य विषय ‘नारीशक्ति’, त्योहार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें