फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Puja Carnival: ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा मेगा कार्निवल में हिस्सा लिया, लोगों के साथ लोक नृत्य भी किया

Sat, 08 Oct 2022 11:23 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गा पूजा मेगा कार्निवल 2022 में हिस्सा लिया।  ममता बनर्जी ने लोगों के साथ लोक नृत्य भी किया। दरअसल, कोलकाता में लगभग 95 सामुदायिक पूजा पंडालों में रखी गई मां दुर्गा की बेहतरीन प्रतिमाओं को एक भव्य कार्निवल में प्रदर्शित किया गया। इस दौरान ममता बनर्जी के अलावा यूनेस्को के प्रतिनिधि, विभिन्न देशों के राजनयिकों और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यूनेस्को ने शहर की कोलकाता दुर्गा पूजा को अमूर्त विरासत का दर्जा दिया है।

विज्ञापन

 

कोलकाता में यह कार्निवल 2016 से शुरू हुआ था। हालांकि कोविड महामारी के मद्देनजर 2020 और 2021 में इसका आयोजन नहीं किया जा सका था। यूनेस्को के सम्मान को चिह्नित करने के लिए इस साल राज्य के हर जिले में इस तरह के कार्निवल आयोजित किए गए थे। हालांकि, जलपाईगुड़ी जिले में दशहरे की शाम को मूर्तियों के विसर्जन के दौरान माल नदी में अचानक आई बाढ़ में आठ लोगों की मौत पर शोक के मद्देनजर ऐसा कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।
विज्ञापन



 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें