फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- केंद्र पैसे दे नहीं रहा, लेकिन धूमधाम से मनाएंगे दुर्गापूजा

Mon, 22 Aug 2022 11:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा समितियों को राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली अनुदान राशि 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दुर्गापूजा समितियों के साथ बैठक की और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, "केंद्र सरकार पैसे नहीं दे रही। विभिन्न योजनाओं के लिए फंड भी कम कर दिया गया है। इसके बावजूद हम अपनी क्षमता के मुताबिक दुर्गापूजा समितियों की आर्थिक मदद करने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि अच्छे तरीके से दुर्गापूजा का आयोजन किया जा सके।"
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्गापूजा समितियों को राज्य सरकार की तरफ से दी जाने वाली अनुदान राशि 50 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दी है। इसके साथ ही दुर्गापूजा के आयोजन में खर्च होने वाली बिजली के बिल में भी 60 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी, जो पिछले साल 50 प्रतिशत थी। दुर्गापूजा समितियों को मिलने वाले विज्ञापनों पर टैक्स ममता सरकार पहले ही माफ कर चुकी हैं। ममता ने कहा कि यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए कोलकाता में एक सितंबर को महाजुलूस निकाला जाएगा।

ममता ने इस अवसर पर भाजपा पर परोक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा- कुछ लोग कहते हैं कि बंगाल में दुर्गापूजा व सरस्वती पूजा नहीं होने दी जाती। दुष्प्रचार पर ध्यान न दें। ममता ने कहा कि यूनेस्को को धन्यवाद देने के लिए कोलकाता में एक सितंबर को महाजुलूस निकाला जाएगा। यह दोपहर दो बजे जोड़ासांको ठाकुरबाड़ी से शुरू होगा और धर्मतल्ला में एक कार्यक्रम के आयोजन के साथ संपन्न होगा। इसमें यूनेस्को के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। सरकार की तरफ से उन्हें दुर्गा की मूर्ति भेंट की जाएगी।
विज्ञापन


ममता ने कहा कि इस बार 30 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दुर्गापूजा और 24 एवं 25 अक्टूबर को काली पूजा की सरकारी छुट्टी रहेगी। आठ अक्टूबर को रेड रोड में पूजा कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। सरकार की तरफ से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का दिन पांच से लेकर आठ अक्तूबर तय किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें