फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: शुभेंदु अधिकारी का काफिला तीसरी बार हादसे का शिकार, केंद्रीय बल के दो जवान घायल

Mon, 22 Aug 2022 11:01 PM IST
निर्मल कांत एन.अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीघा-नंदुकुमार 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग का मरिश्दा बेतालिया क्षेत्र में यह हादसा हुआ। प्लास्टिक से लदी लॉरी शुभेंदु अधिकारी के काफिले की अंतिम गाड़ी को टकरा गई।
विज्ञापन
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी का काफिला सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। हालांकि शुभेंदु अधिकारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं क्योंकि अधिकारी के काफिले का यह तीसरा हादसा है। हादसे में केंद्रीय बल के दो जवान घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक दीघा-नंदुकुमार 116बी राष्ट्रीय राजमार्ग का मरिश्दा बेतालिया क्षेत्र में यह हादसा हुआ। प्लास्टिक से लदी लॉरी शुभेंदु अधिकारी के काफिले की अंतिम गाड़ी को टकरा गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया, लेकिन शुभेंदु जिस कार से यात्रा कर रहाे थे, वह बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के कारण काफिले के अंत में वाहन का बोनट को नुकसान हुआ।

टना में केंद्रीय बल के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तमलुक अस्पताल ले जाया गया है। घटना के कारण संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण जाम लग गया। हालांकि, घटना के बाद लॉरी का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने लॉरी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें