केंद्रीय मंत्री एस एस अहलूवालिया ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला बोला है। अहलूवालिया ने कहा कि ममता सरकार ने दार्जिलिंग के हर उस बंदे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जो गोरखालैंड के समर्थन में दिखा।
अहलूवालिया ने कहा कि ममता बनर्जी ने दार्जिलिंग की पूरी आबादी पर ही एफआईआर करा दी है। जिसने भी कहा कि वो गोरखा है और वो अपनी पहचान के लिए लड़ रहा है, उसपर ममता सरकार का कहर टूटा है।
She (WB CM) has filed FIR against entire population of #Darjeeling whosoever said I'm Gorkha &fighting for my identity: SS Ahluwalia, BJP MP pic.twitter.com/gUpkCGT1Ii
— ANI (@ANI_news) June 20, 2017
दूसरी ओर बेंगलुरू में गोरखालैंड और गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के समर्थन में लोगों ने समर्थन किया है। नॉर्थ-ईस्ट के युवा बड़ी संख्या में बेंगलुरू में रहते हैं।
Karnataka: Protest in support of Gorkha Janmukti Morcha's demand for #Gorkhaland, held in Bengaluru pic.twitter.com/cokjI70ua4
— ANI (@ANI_news) June 20, 2017
एस एस अहलूवालिया मोदी सरकार में राज्यमंत्री हैं। साथ ही दार्जिलिंग से ही लोकसभा सांसद हैं। चूंकि ये पूरा मामला दार्जिलिंग रेंज का है, इसलिए भी केंद्र की ओर से वो अधिक हमलावर हैं।