फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राष्ट्रपति का स्वागत करने नहीं पहुंची सीएम, मुर्मू ने कहा- ममता मेरी छोटी बहन जैसी

Sat, 07 Mar 2026 06:31 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या कोई मंत्री मौजूद नहीं था। इस पर मुर्मू ने हैरानी जताते हुए कहा कि ममता उनकी छोटी बहन जैसी हैं और पूछा कि क्या वह उनसे नाराज हैं।

विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति - फोटो : X @rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल में आदिवासी समुदाय के वार्षीक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं। लेकिन उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पर न तो मुख्यमंत्री पहुंची न ही कोई मंत्री पहुंचा। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि सीएम ममता बैनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी है। साथ ही उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि क्या वह मुझसे नाराज हैं। 

राष्ट्रपति  दिन में बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोशाईपुर में एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। उसके बाद सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में जनजाति की मीटिंग के दौरान सीएम के नाराज होने की बात कही। 

राष्ट्रपति ने कहा ममता बनर्जी मेरी छोटी बहन जैसी हैं। मैं भी बंगाल की बेटी हूं। मुझे नहीं पता कि वह परेशान हैं या नहीं। उन्होंने जनजातीय समुदाय के सालाना कार्यक्रम की जगह बिधाननगर से गोशाईपुर में बदलने पर भी सवाल उठाया, जहां कथित तौर पर कम लोग आए थे।

विज्ञापन


यह कार्यक्रम पहले सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होने वाला था। हालांकि, अधिकारियों ने सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

जब राष्ट्रपति वहां पहुंचीं तो सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने वाले अकेले प्रतिनिधि थे। प्रोटोकॉल के मुताबिक, राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए आमतौर पर मुख्यमंत्री या राज्य सरकार का कोई मंत्री मौजूद होता है। कोलकाता में ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट से नाम मनमाने ढंग से हटाने के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी अपना धरना जारी रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें