तमिलनाडु में अगले कुछ हफ्ते में विधानसभा चुनाव का एलान होने वाला है। राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच पार्टियां जनता को लुभाने के लिए बड़े वादे भी कर रही हैं। इसी कड़ी में अभिनेता से राजनेता बने विजय ने आज एक रैली को संबोधित किया। अपनी पार्टी- तमिलागा वेट्री कझगम (टीवीके) के लिए जनसभा को संबोधित करते समय विजय ने कई लोकलुभावन एलान किए। उन्होंने चुनाव में जीत के बाद सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य महिलाओं को 60 वर्ष की आयु तक 2,500 रुपये की मासिक आर्थिक मदद दी जाएगी। टीवीके राज्य के पात्र लाभार्थियों को शादी के लिए 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी भी देगी।
टीवीके की घोषणाओं के बाद CM स्टालिन की हुंकार
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य में बढ़ती राजनीतिक सरगर्मियों के बीच विरोधी दलों पर जमकर हमले बोले। उन्होंने मदुरै में एक रैली के दौरान कहा, अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) 'विश्वासघात का पर्याय' बन गई है, इसी कारण ओ. पन्नीरसेल्वम ने सी.एन. अन्नादुरई द्वारा स्थापित डीएमके का दामन थामा है।
ये भी पढ़ें- Assembly Polls: केरल में राहुल के लुभावने वादे; CM ममता SIR पर हमलावर, तमिलनाडु में स्टालिन ने AIADMK पर बरसे