फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: किशोरी की कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस-स्थानीय लोगों में झड़प, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Apr 2023 05:49 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में पुलिस को एक नाबालिग किशोरी का शव एक नहर में मिला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में नाबालिग लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया गया है कि अज्ञात बदमाशों ने लड़की की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों को आक्रोश देखने को मिला। साथ ही स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोल छोड़े।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मोहम्मद सना अख्तर ने कहा कि 17 वर्षीय किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्य आरोपी 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी इस युवक को जानती थी। उन्होंने कहा कि किशोरी की मां की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और पॉस्को कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर कोई चोट नहीं मिली है। शव के पास जहर की एक बोतल मिली थी। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

क्या है पूरा मामला 
उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज की रहने वाली नाबालिग किशोरी शाम के समय ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर घरवाले घबरा गए। उन्होंने आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू की। काफी देर होने पर उन्होंने पास के थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। गायब होने के दूसरे ही दिन पुलिस को किशोरी का शव एक नहर में मिला। इस घटना के बाद स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर पथराव किया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश 
नाबालिग किशोरी के साथ हुई घटना से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। शव मिलने के बाद से ही लोगों और पुलिस के बीच झड़प हो रही है। लोगों द्वारा किया गया प्रदर्शन काफी ज्यादा आक्रमक था। इस पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। लोग इस मामले की जांच और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

नेताओं को जिले में जाने से पुलिस ने रोका 
पुलिस ने पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार को जिले में प्रवेश करने से रोक दिया। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा- 'जिले में भाजपा सांसदों को मृतका के घरवालों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। उन्हें पुलिस स्टेशन ले जाया गया।' वहीं पार्टी की अन्य नेता और सांसद लॉकेट चटर्जी ने घटना को लेकर कहा कि सीएम ममता बनर्जी अपने पद के साथ न्याय नहीं कर रही हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सबूतों को छुपाना चाहती है पश्चिम बंगाल सरकार इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना का लिया संज्ञान
राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने कहा- 'हम पीड़िता के परिवारवालों से मिलेंगे। उसका पोस्टमॉर्टम करने वाले अधिकारियों और डॉक्टरों से बात कर रिपोर्ट तैयार करेंगे। लड़कियों के मामले में सरकार को बहुत संवेदनशील होना चाहिए। जिस तरह से पीड़िता के शरीर को घसीटा गया था वह काफी ज्यादा दयनीय था।'

वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने एक वीडियो का संज्ञान लिया। आयोग ने आरोप लगाया गया है कि उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज में पुरुषों के एक समूह ने एक नाबालिग लड़की का बलात्कार कर हत्या की थी।

लोगों को गुमराह और विभाजनकारी राजनीति कर रही भाजपा: शशि पांजा
नाबालिग लड़की की मौत के मामले पर पश्चिम बंगाल की महिला मंत्री शशि पांजा ने कहा, उत्तर दिनाजपुर में नाबालिग लड़की की मौत का मामला सामने आया है। कोलकाता पुलिस कुछ भी क्यों छिपाएगी? भाजपा को परवाह नहीं है कि एक लड़की मर गई है और उसे न्याय मिलना चाहिए। दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच की जा रही है। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं और विभाजनकारी राजनीति कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं। भाजपा इस मामले का इस्तेमाल अपने प्रचार के लिए कर रही है। वे जानबूझकर प्रेस के साथ आए थे।

उन्होंने कहा, भाजपा ने सड़क पर अवरोध पैदा किया, इसलिए पुलिस को लड़की का शव लेना पड़ा। उन्होंने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। विपक्ष के नेता ने स्थिति पर सवाल उठाया है और इसे सामूहिक दुष्कर्म बताया है। यह मृत शरीर की राजनीति है।

मामले को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश कर रही पुलिस: भाजपा
पश्चिम बंगाल भाजपा ने नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, पुलिस मामले को आत्महत्या का रंग देने की कोशिश कर रही है। हमें अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पश्चिम बंगाल में हर दिन ऐसा हो रहा है। हम सीबीआई जांच चाहते हैं।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, परिजन कहेंगे तो करेंगे सीबीआई जांच की मांग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने नाबालिग के परिजनों से मुलाकात की और कहा, अगर वे कहेंगे तो हाईकोर्ट के माध्यम से सीबीआई जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। बंगाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। शाम को भाजपा नेताओं ने कालियागंज थाने पर धरना भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें