फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: महिला दिवस से पहले ममता बनर्जी की बंगाल में रैली, संदेशखाली को लेकर भाजपा पर लगाया आरोप

Thu, 07 Mar 2024 05:32 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी रैली में मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के दक्षिण राणाघाट विधायक मुकुट मणि अधिकारी भी चलते नजर आए।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : एक्स/एआईटीसी ऑफिशियल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले गुरुवार को महिलाओं के अधिकारों के लिए एक रैली का नेतृत्व किया। रैली की थीम 'महिलाओं का अधिकार, हमारी प्रतिबद्धता' थी। इस रैली का आयोजन महिला दिवस से पहले किया गया था।
विज्ञापन


संदेशखाली में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार वाली घटना के बीच की गई है। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार किया गया है। कॉलेज स्ट्रीट से सेंट्रल कोलकाता के दोरिना क्रॉसिंग तक टीएमसी सुप्रीमों ममता बनर्जी ने जनता की तरफ हाथ भी दिखाया। टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी इस रैली में मौजूद थे। इस दौरान उनके साथ भाजपा के दक्षिण राणाघाट विधायक मुकुट मणि अधिकारी भी चलते नजर आए। 

भाजपा पर लगाया संदेशखाली के बारे में अफवाह फैलाने का आरोप
ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'भाजपा नेता संदेशखाली के बारे में अफवाह फैला रहे हैं, लेकिन अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर चुप हैं।' उन्होंने आगे बताया कि बंगाल महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित जगह है। कोलकाता रैली में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि कुछ लोग संदेशखाली को लेकर फर्जी खबरें फैला रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें