फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: इस महीने के भीतर पूरी करें SIR फॉर्म की कलेक्शन प्रक्रिया, लापरवाही पर कार्रवाई तय; CEO का निर्देश

Sat, 15 Nov 2025 11:52 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि इस महीने के अंत तक SIR फॉर्म की कलेक्शन प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने जिला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या को तुरंत निपटाया जाए।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया को तेजी देने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने सभी जिला अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। शनिवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उन्होंने साफ कहा कि इस महीने के अंत तक SIR फॉर्म की कलेक्शन हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम 6 बजे तक राज्य में 7.55 करोड़ से अधिक SIR फॉर्म लगभग 98.5% का वितरण पूरा हो चुका है, लेकिन CEO ने यह सवाल भी उठाया कि अब तक 100% वितरण क्यों नहीं हुआ।

बदसलूकी पर सख्त कार्रवाई
उन्होंने जिला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या को तुरंत निपटाया जाए। चुनाव आयोग ने भी निर्देश दिया है कि फॉर्म की कलेक्शन प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित होनी चाहिए। इसके दौरान मतदाताओं के साथ किसी भी तरह की बदसलूकी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- कांग्रेस ने SIR पर मढ़ा बिहार चुनाव की हार का दोष: भाजपा बोली- 'लोगों ने दी समाज में बंटवारा करने की सजा'
विज्ञापन


इसी बीच, बूथ लेवल ऑफिसर्स के संयुक्त मंच ने अपनी सुरक्षा को लेकर CEO को एक लिखित शिकायत सौंपी। शिकायत के बाद CEO ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बूथ लेवल ऑफिसर्स की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को तुरंत संबोधित करें और समाधान सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें