फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: ईडी पर हमले की जांच के सिलसिले में TMC नेता के घर पहुंची सीबीआई, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मांगे

Mon, 11 Mar 2024 04:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

West Bengal: सीबीआई की टीम ने ईडी के अधिकारियों पर हमले के सिलसिले में टीएमसी नेता शंकर आध्या के घर का दौरा किया। टीम ने उनके परिजनों को नोटिस दिया। आध्या को जनवरी में गिरफ्तार कर लिया गया था। 
विज्ञापन
सीबीआई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले की जांच के सिलसिले में सोमवार को उत्तर 24 परगना के बनगांव का दौरा किया। ईडी की टीम पर पांच जनवरी को हमला किया गया था, जब वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता शंकर आध्या को गिरफ्तार करने पहुंची थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

हमले के एक दिन बाद आध्या की गिरफ्तारी
उन्होंने कहा, ईडी के अधिकारियों पर भीड़ ने उस वक्त हमला किया, जब वे कथित राशन घोटाले के सिलसिले में आध्या से जुड़ी संपत्तियों की तलाशी लेने गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बनगांव नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष आध्या को करीब 17 घंटे तक चली तलाशी के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

ईडी की टीम पर किया था पथराव
भीड़ ने कथित तौर पर ईडी की टीम को आध्या को अपने साथ ले जाने से रोकने की कोशिश की और उनके वाहनों पर पथराव किया था। उन्होंने बताया कि टीम के साथ मौजूद सीआरपीएफ कर्मियों को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। 

'शंकर आध्या के घर की मैपिंग-वीडियोग्राफी'
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की टीम आध्या के घर गई है। उनके साथ फोरेंसिक विशेषज्ञ भी हैं। सीबीआई के अधिकारियों को आध्या के घर और आपसपास के इलाके की मैपिंग के लिए 3डी स्कैनर का इस्तेमाल करते भी देखा गया। उन्होंने मोहल्ले की वीडियोग्राफी भी की। 

'टीएमसी नेता के परिवार को दिया नोटिस'
उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारियों ने आध्या के परिवार को नोटिस भी दिया और घर में लगे सीसीटी कैमरों की पांच जनवरी की फुटेज मांगी। केंद्रीय एजेंसी ने बनगांव नगर पालिका के मौजूदा अध्यक्ष गोपाल सेठ के घर का भी दौरा किया और सिमुलतला इलाके के सीसीटीवी फुटेज मांगे, जहां आध्या का घर है। सेठ ने कहा कि उन्होंने सीबीआई को बताया कि 25 दिनों तक का ही फुटेज स्टोर किया गया है। 
विज्ञापन

सीबीआई के सामने पेश हुए शाहजहां के करीबी
इस बीच, शाहजहां शेख के एक करीबी सहयोगी जियाउद्दीन मोल्ला उसी दिन संदेशखाली मे ईडी की एक अन्य टीम पर हमले के सिलसिले में कोलकाता में सीबीआई के सामने पेश हुए। मोल्ला ने पत्रकारों से कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें