फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत से अभिषेक बनर्जी को आंशिक राहत: अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, कलकत्ता हाई कोर्ट ने क्या कहा?

Sun, 19 Jul 2026 04:20 PM IST
Pavan पीटीआई, कोलकाता

सार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने दक्षिण 24 परगना के अमातला में तृणमूल कांग्रेस के ऑफिस पर कार्रवाई के मामले में पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी को आंशिक राहत दी है। हाईकोर्ट ने मामले में तोड़-फोड़ अभियान पर रोक लगा दी है। पढ़ें कोर्ट ने क्या कुछ कहा है...
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी के दक्षिण 24 परगना जिले के आमतला स्थित डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के कार्यालय को गिराने की कार्रवाई पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। अदालत ने रविवार को मामले की विशेष सुनवाई करते हुए जुलाई महीने के अंत तक भवन को लेकर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति राजा बसु चौधरी ने रविवार को विशेष बैठक के दौरान राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह आमतला स्थित इस भवन से जुड़े सभी दस्तावेज अदालत में पेश करे। अदालत ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई नियमित पीठ के समक्ष होगी।
विज्ञापन




यह भवन 'लीप्स एंड बाउंड्स' कंपनी का बताया जा रहा है। इसी कंपनी ने भवन तोड़े जाने की कार्रवाई को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अन्य मामले में अभिषेक बनर्जी को इस कंपनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बताया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajya Sabha: पिछले दो साल में राज्यसभा सांसदों पर 262 करोड़ रुपये से अधिक किया गया खर्च, RTI में हुआ खुलासा

शनिवार को शुरू हुई थी बुलडोजर कार्रवाई
दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को आमतला स्थित इस कार्यालय को गिराने की कार्रवाई शुरू की थी। प्रशासन का कहना था कि भवन बिना स्वीकृत नक्शे के बनाया गया है और निर्माण में लागू नियमों का उल्लंघन किया गया है। इसी आधार पर इसे अवैध निर्माण मानते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी ने बताया था वैध निर्माण
अभिषेक बनर्जी ने प्रशासन के दावों को खारिज करते हुए कहा था कि यह उनका संसदीय क्षेत्र का कार्यालय है। उनका कहना है कि भवन खरीदी गई जमीन पर बनाया गया है और इसके लिए सभी जरूरी सरकारी अनुमति ली गई थी। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताया था।

यह भी पढ़ें- मानसून सत्र: चढ़ावा चोरी से वांगचुक के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, अमित शाह पेश करेंगे कौन सा विधेयक?

अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद जुलाई के अंत तक भवन पर किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। इस दौरान राज्य सरकार को निर्माण से जुड़े सभी रिकॉर्ड अदालत के सामने पेश करने होंगे, जिसके बाद नियमित पीठ इस मामले में आगे का फैसला करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें