फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मालदा में एनएच 34 पर दुर्घटनाग्रस्त हुई बस, दो की मौत, 39 घायल

Tue, 31 Jan 2023 02:46 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मालदा।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस और मंत्री फिरहाद हाकिम। - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के पंडुआ इलाके में एनएच 34 पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 39 लोग घायल बताए जा रहे हैं।राज्य के कैबिनेट मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। घायलों से मिलने के बाद फिरहाद हाकिम ने कहा कि दुर्घटना का कारण बस चालक की लापरवाही हो सकती है।

विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या बस में मौजूद यात्री पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मंत्री फिरहाद हाकिम ने कहा कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें