फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: मुठभेड़ में बीएसएफ जवान घायल, तस्कर हुआ गिरफ्तार

Sun, 19 Feb 2023 11:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

तस्कर से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह और अन्य सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं। बांग्लादेश में फेंसेडिल की उच्च मांग के कारण उन्होंने तस्करी के लिए फेंसेडिल की खेप प्राप्त करने के लिए अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। जब वे अपनी खेप प्राप्त करने के बाद बांग्लादेश की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बीएसएफ के सीमा प्रहरियों ने उन्हें देख लिया और करवाई की।
विज्ञापन
तस्कर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर दीनाजपुर स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक हथियारबंद तस्कर ने बीएसएफ जवान पर फायरिंग कर दी, जिसमें बीएसएफ का जवान घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती किया गया है। बीएसएफ जवान पर तस्कर ने यह हमला तब किया जब वह उसे रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश में था। हालांकि हमलावर तस्कर को जवानों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हथियार और तस्करी का सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब 10.30 बजे की है। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात जवानों ने देखा कि तीन से चार लोग लोग अंधरे में सिर पर कुछ सामान लेकर पीएस गोलपुकर के अंतर्गत भारतीय सीमावर्ती गांव ग्वालिन से भारत-बांग्लादेश सीमा बाड़ की ओर आ रहे थे।

जैसे ही बीएसएफ के सीमा प्रहरियों ने उन्हें चुनौती दी, उन्होंने सिर पर रखे सामान को गिरा दिया और आसपास के मक्का के खेत में छिप गए। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने उनका पीछा किया। बीएसएफ के एक जवान ने उनमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया। बाकी तस्कर अंधेरे और मक्के ऊंची मक्के की फसल का फायदा उठाकर भाग निकले। बीएसएफ के जवान ने जिस तस्कर कोपकड़ रखा था, उसने अपनी देसी पिस्तौल से जवान पर फायरिंग कर दी। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ के एक अन्य जवान ने भी अपनी सर्विस रायफल से फायर किया।
विज्ञापन


तस्कर की फायरिंग में बीएसएफ के जवान के पेट के बाईं ओर गोली लगी है और उसे तुरंत सब डिवीजन अस्पताल इस्लामपुर ले जाया गया जहां जवान का इलाज किया जा रहा है। 

गिरफ्तार तस्कर ने खुलासा किया कि वह और अन्य सभी बांग्लादेशी नागरिक हैं। बांग्लादेश में फेंसेडिल की उच्च मांग के कारण उन्होंने तस्करी के लिए फेंसेडिल की खेप प्राप्त करने के लिए अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था। जब वे अपनी खेप प्राप्त करने के बाद बांग्लादेश की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बीएसएफ के सीमा प्रहरियों ने उन्हें देख लिया और कारवाई की। पकड़े गए बांग्लादेशी तस्कर की पहचान पहचान मो. सुमन, उम्र बीस वर्ष, निवासी थाना-हरिपुर, जिला-ठाकुरगांव (बांग्लादेश) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार तस्कर के पास से फेंसेडिल की 326 बोतलें, एक देशी पिस्तौल (कट्टा ), दो सिम, एक मोबाइल बांग्लादेश टका और भारतीय भारतीय मुद्रा बरामद किया गया है। पकड़े गये बांग्लादेशी तस्कर को बरामद सामान के साथ थाना गोलपोखर को सौंपा जा रहा है।

शुक्रवार को भी किया था जवानों पर हमला 
बीएसएफ के मुताबिक, इससे पहले यानि शुक्रवार को भी बांग्लादेशी तस्करों ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीओपी हिली के क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों पर हमला कर दिया था। इसमें बीएसएफ के सीमा प्रहरी ने अपने गैर-घातक हथियार (पीएजी) से फायरिंग की थी, जिसमें एक बांग्लादेशी तस्कर को एक राउंड गोली लगी और बाद में उसकी मौत हो थीl

सीमा सुरक्षा बल के सीमा प्रहरी भारत-बांग्लादेश की सीमा पर अजय सिंह, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, उत्तर बंगाल फ्रंटियर के नेतृत्व में मुस्तैदी से तैनात हैं। बीएसएफ ने बताया कि सीमा पर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि और तस्करी को रोकने के लिए हमारे जवान हर वक्त तैयार हैं। राष्ट्र विरोधी गतिविध करने वालों पर सख्ती से निपटा जा रहा है।

सीबीआई ने भर्ती घोटाले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया
पश्चिम बंगाल में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले में रविवार को सीबीआई ने कार्रवाई की है। सीबीआई ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि तापस मंडल और नीलाद्रि घोष को लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने कथित तौर पर इस मामले में बिचौलियों के रूप में काम किया था। इससे पहले दोनों से निजाम पैलेस में स्थित सीबीआई कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई। 

अधिकारी ने कहा कि तापस मंडल के राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के गिरफ्तार पूर्व अध्यक्ष माणिक भट्टाचार्य के साथ घनिष्ठ संबंध थे। इसके अलावा मंडल से पूछताछ के दौरान नीलाद्रि घोष का नाम सामने आया था। पूछताछ के दौरान दोनों के बयान में विसंगतियां पाए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें