फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR का बहाना बनाकर बुलाया, फिर कत्ल: बंगाल में BLO ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट, शव के किए टुकड़े

Sat, 14 Feb 2026 11:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तर 24 परगना

सार

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में एक बीएलओ ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक, बीएलओ ने शख्स को एसआईआर के बहाने बुलाया और दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि बीएलओ का मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक बूथ-लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को अपनी प्रेमिका के पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी रिजवान हसन मंडल का मृतक नासिर अली की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। इसी वजह से उसने साजिश रचकर नासिर की हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - सियासत: एपस्टीन से जुड़े कपिल सिब्बल-सैम पित्रोदा के नाम! कांग्रेस पर भाजपा हमलावर; राहुल गांधी से मांगा जवाब

वारदात को कैसे दिया अंजाम?
पुलिस के अनुसार, रिजवान ने सोमवार शाम नासिर को फोन किया और उसने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी बात करने का बहाना बनाया। जिसके बाद वो वह नासिर को एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां अपने साथी सागर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन


शव के टुकड़े-टुकड़े कर नहर में फेंका
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर नहर में फेंक दिया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को नहर से शव के हिस्से को बरामद किया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?
इस मामले में एक दिन बाद नासिर के परिवार ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिर जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली और पूछताछ में रिजवान ने अपराध कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: त्रिची सरकारी अस्पताल में नहीं सुरक्षित हैं नवजात, तीन दिन के बच्चे का अपहरण; विपक्ष ने उठाए सवाल

वारदात के बाद इलाके में भारी विरोध
वहीं हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर न्याय की मांग की। फिर पुलिस के समझाने के बाद जैसे-तैसे प्रदर्शन खत्म हुआ। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें