फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : भाजपा ने अपने कार्यकर्ता की मौत के विरोध में कोलकाता में कैंडल मार्च निकाला

Tue, 08 Dec 2020 03:55 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पार्टी कार्यकर्ता की मौत के विरोध में कोलकाता में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्य के गवर्नर को पत्र सौंपा है। इसमें आरोप लगाया कि सिलीगुड़ी में पुलिसकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की है। 

विज्ञापन




सिलीगुड़ी में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की रैली में एक पार्टी कार्यकर्ता की मौत हो गई। इस पर पश्चिम बंगाल की पुलिस ने मंगलवार को कहा कि सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से की गई गोलीबारी से हुई है। पुलिस इस तरह के हथियार का उपयोग नहीं करती है। वहीं अब इस मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है। 

पुलिस की गोलीबारी में भाजपा कार्यकर्ता की मौत होने के आरोपों से इंकार करते हुए राज्य पुलिस ने कहा कि पार्टी की सोमवार को हुई रैली में भाजपा कार्यकर्ता के मारे जाने की घटना की जांच सीआईडी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन


कहा, रैली में हथियारबंद लोग लाए गए : पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, ''पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक  भाजपा कार्यकर्ता की मौत शॉटगन जख्मों के कारण हुई। पुलिस शॉटगन का इस्तेमाल नहीं करती है। यह स्पष्ट है कि सिलीगुड़ी की सोमवार की रैली में हथियारबंद लोग लाए गए और उन्होंने आग्नेयास्त्रों से गोलीबारी की।''

पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन स्थल पर खड़े भाजपा कार्यकर्ता के पास ही किसी व्यक्ति ने नजदीक से गोली चलाई, जिससे वह जख्मी हो गया। यह अभूतपूर्व है। हथियारबंद लोगों को प्रदर्शन के कार्यक्रमों में लाना और उन्हें गोली चलाने के लिए उकसाने के बारे में नहीं सुना गया है।

जल्द सच्चाई सबके सामने आएगी 
राज्य पुलिस ने कहा कि आग्नेयास्त्रों का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काने की मंशा थी। मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। पुलिस ने कहा कि सच्चाई जल्द बाहर आएगी।जिन लोगों ने जघन्य अपराध की योजना बनाई और अंजाम दिया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

भाजपा का आरोप पुलिस कार्रवाई में हुई मौत 

बहरहाल, भाजपा ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सोमवार की दोपहर संघर्ष के दौरान पुलिस ने शॉटगन से गोलीबारी की, जिससे उनके कार्यकर्ता उलेन राय की मौत हो गई।
भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु ने कहा, ‘‘हमारी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत शॉटगन से जख्म के कारण हुई। हमारे खिलाफ यह आरोप कि हमने हथियारबंद लोगों को लाया था, पूरी तरह निराधार है और यह पुलिस गोलीबारी की बात को ढंकने के लिए कहा जा रहा है।’’ बता दें कि भाजपा ने पहले आरोप लगाए कि राय की पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस कार्रवाई और अपनी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत के खिलाफ भाजपा ने उत्तर बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है। 

अधिकारियों ने बताया कि उतर बंगाल के शहर में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आहूत हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछारें कीं। संघर्ष में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें