राजस्थान पुलिस में महिला कांस्टेबल ने निलंबित डिप्टी एसपी विजय शंकर शर्मा व लुहाड़ा गांव के पूर्व सरपंच बद्री आर्या पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप हैं कि दोनों ने पिछले महीने यूपी के वृंदावन में एक धर्मशाला में उसका यौन उत्पीड़न किया।
भारत और यूरोपीय संघ मिलकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे। बुधवार को एनर्जी पैनल की बैठक में इस पर चर्चा हुई। इसमें कहा कि पवन ऊर्जा, ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा, स्मार्ट ग्रिड, भंडारण, बिजली बाजार के डिजाइन और ऊर्जा परियोजनाओं पर सहयोग होगा। वैश्विक स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा। दोनों पक्ष भारत-ईयू ऑफशोर विंड कारोबार व निवेश समिट का आयोजन 2022 की पहली छमाही में करेंगे।
बिहार विधानसभा के शीत सत्र के दौरान श्रम संसाधन मंत्री जीवेश कुमार की गाड़ी को रोककर डीएम और एसपी के वाहन को निकालने को लेकर हंगामा हुआ। मंत्री ने सदन में कहा कि एसपी-डीएम की गाड़ी को निकालने के लिए हमारी कार को रोका गया।