फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी, राज्य में चुनाव बाद हिंसा पर जताई चिंता

Mon, 10 Jun 2024 02:41 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनका आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन


देश में हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम 4 जून को चुनाव आयोग ने जारी किया। भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए ने केंद्र में सरकार बनाई। रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार नरेंद्र मोदी ने शपथ ली। जिसमें विपक्षी दल शामिल नहीं हुए। हालांकि विपक्षी दलों के नेताओं को शनिवार देर शाम आमंत्रण भेजा गया था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस समारोह का हिस्सा बने थे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया था कि वे इस समारोह का हिस्सा नहीं बनेंगी। न ही उनकी पार्टी का कोई अन्य नेता इसमें शामिल होगा। 
विज्ञापन


वहीं सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में चुनाव बाद हिंसा की कई घटनाएं हो रही हैं। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के वकील बिल्वादल भट्टाचार्य ने पीठ के समक्ष कहा कि याचिकाकर्ता पीड़ितों की सुरक्षा के लिए आदेश की मांग कर रहा था।

जिसमें न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य भी शामिल थे। मुख्य न्यायाधीश टी एस शिवगणनम की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कहा कि अदालत भाजपा नेता की याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी। वहीं अदालत ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा के मुद्दे पर वकील प्रियंका टिबरेवाल की एक अन्य याचिका पर भी बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें