फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा ने दाखिल की हाईकोर्ट में याचिका, निकाय चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग

Tue, 15 Feb 2022 08:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बंगाल भाजपा ने निकाय चुनावों में केंद्रीय बलों की तैनाती के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दूसरी ओर राज्य में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल भाजपा ने मंगलवार को कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें हाईकोर्ट से 108 नगर पालिकाओं में आगामी चुनाव के दौरान मुक्त व निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों की नियुक्ति करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) को आदेश जारी करने की मांग की गई है। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव व न्यायाधीश आर भारद्वाज की खंड पीठ के सामने इस मामले का उल्लेख करते हुए भाजपा के अधिवक्ता बिल्लवादल भट्टाचार्य ने यह कहते हुए तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया कि चुनाव 27 फरवरी को होने हैं। पीठ ने बुधवार को सुनवाई करने पर सहमति जताई है।

याचिकाकर्ता ने दावा किया है कि नगर पालिका चुनाव के शुरुआती दो चरणों में बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। भाजपा ने हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि निर्वाचन आयोग को 27 फरवरी को मतदान शुरू होने से कम से कम 72 घंटे पहले से परिणाम आने तक केंद्रीय बलों को तैनात करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


स्वतंत्र पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की भी मांग
इसके साथ ही याचिका में यह अनुरोध भी किया गया है कि चुनाव के लिए स्वतंत्र आम पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की जाए। बता दें कि राज्य में कोलकाता नगर निगम के लिए चुनाव 19 दिसंबर को आयोजित हुए थे। बिधाननगर, आसनसोन, सिलीगुड़ी और चंदननगर में निकाय चुनाव 11 फरवरी को आयोजित हुए थे।
विज्ञापन


राज्यपाल से मिलने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
उधर, प्रदेश में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी मंगलवार की शाम को राज्यपाल जगदीप धनखड़ के मुलाकात करने के लिए राज भवन पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें