फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB: 'बंगाल को विभाजित करने की चुनौती देती हूं', विधानसभा में भाजपा पर क्यों भड़कीं ममता बनर्जी, जानें मामला

Mon, 29 Jul 2024 07:00 PM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

विधानसभा से बाहर आने के बाद भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि आज हम विधानसभा में चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष को बोलने के लिए 60 मिनट दिया गया, लेकिन भाजपा की सूची में सुमन कांजीलाल का नाम शामिल कर दिया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि उन्होंने दिल्ली में नीति आयोग की बैठक में भारत-भूटान नदी आयोग के गठन की मांग की। विधानसभा में जब कटाव नियंत्रण और बाढ़ शमन पर चर्चा हो रही थी, इस दौरान बंगाल सीएम ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल के दो जिलों और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने की कुछ भाजपा नेताओं की मांग का भी विरोध किया। उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैं बंगाल को विभाजित करने की चुनौती देती हूं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार तीस्ता नदी के पानी के बंटवारे पर भारत-बांग्लादेश के बीच किसी भी समझौते का विरोध करती है। उन्होंने बताया कि उन्हें बांग्लादेश के लोगों से प्यार हैं, लेकिन तीस्ता के पानी के बंटवारे का मतलब है कि उत्तरी बंगाल को पीने के पानी से वंचित रखना। उन्होंने कहा सर्दी और गर्मी के मौसम में तीस्ता में बहुत कम पानी होता है। सीएम ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाया कि राज्य सरकार को फरक्का संधि के नवीनीकरण पर भारत-बांग्लादेश के बीच चर्चा के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। 

भाजपा विधायकों ने विधानसभा से किया वॉकआउट
भाजपा ने सोमवार को विधायक के तौर पर कटाव नियंत्रण और बाढ़ शमन पर चर्चा के लिए सुमन कांजीलाल का नाम शामिल किए जाने के विरोध में पश्चिम बंगाल विधानसभा से वॉकआउट कर गए। भाजपा नेता संकर घोष ने बताया कि कांजीलाल जिन्हें अलीपुर से भाजपा विधायक बनाया गया है,  वह तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गई हैं। इसका विरोध करते हुए घोष ने स्पीकर बिमान बनर्जी  से कहा कि भाजपा विधायक दल ने चर्चा में शामिल होने के लिए उनका नाम नहीं दिया था। स्पीकर बिमान बनर्जी ने कहा कि उन्होंने चर्चा में भाग लेने के लिए कांजीलाल का नाम शामिल करने की अनुमति दे दी है। इसपर भाजपा विधायकों ने नारे लगाते हुए विधानसभा से वॉकआउट किया।
विज्ञापन


विधानसभा से बाहर आने के बाद भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा, "आज हम विधानसभा में चर्चा करना चाहते थे। विपक्ष को बोलने के लिए 60 मिनट दिया गया, लेकिन भाजपा की सूची में सुमन कांजीलाल का नाम शामिल कर दिया। वह एक ऐसे नेता हैं, जो भाजपा का हिस्सा ते, लेकिन बाद में वह टीएमसी में शामिल हो गए। भाजपा की सूची में टीएमसी नेता का नाम कैसे शामिल किया गया? स्पीकर हमें सुनने को ही तैयार नहीं हैं। यह विधानसभा विपक्ष की है।" भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें