फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालदा : बंगाल में योगी आदित्यनाथ की पहली रैली, जानिए योगी के भाषण की प्रमुख बातें

Tue, 02 Mar 2021 05:46 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मालदा
विज्ञापन
प. बंगाल के मालदा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनाव तैयारियां जोरों पर हैं और मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित किया। पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल इलाके मालदा में योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर जबरदस्त हमला किया। योगी आदित्यनाथ ने यहां रैली करने से पहले ट्वीट कर जय श्री राम का नारा दिया। योगी आदित्यनाथ ने इस सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने अपनी चुनावी रैली में गोहत्या, लव जिहाद, भ्रष्टाचार, आतंकवाद, सत्ता प्रायोजित अपराध और अराजकता का मुद्दा उठाया। यहां पढ़िए मालदा में योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा से जुड़ी दस बड़ी बातें...

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के भाषण की दस बड़ी बातें

  • भाजपा की सरकार आते ही पश्चिम बंगाल में ईद पर होने वाली जबरन गोहत्याओं पर रोक लगेगी।
  • यूपी में हमने 24 घंटे में गोहत्या, गो तस्करी को बंद कर दिया था। यूपी में कोई गोहत्या नहीं कर सकता।
  • बंगाल में राम का नारा लगाने से रोका जाता है, जो भी राम का द्रोही है, उसका बंगाल में कोई काम नहीं।
  • बंगाल में अराजकता, आतंकवाद, अपराध और भ्रष्टाचार है, ये देश की सुरक्षा को चुनौती दे रहा है।
  • बंगाल में केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं होने दिया जाता है।
  • मौजूदा समय में दुर्गापूजन पर राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है।
  • पश्चिम बंगाल में लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं, राज्य सरकार रोकने में असफल हो रही है।
  • चैतन्य महाप्रभु की इस पवित्र भूमि पर आने के लिए मैं खुद को धन्य मानता हूं। 
  • मालदा भारत की सनातन भूमि है, इसे शत-शत नमन है। बंगाल परिवर्तन की धरती रही है।
  • इस धरती ने भारत को पहला नोबेल पुरस्कार दिया था, ये रवींद्रनाथ टैगोर की धरती है, जिन्होंने राष्ट्रगान दिया।
यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें