वहीं कांग्रेस ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में तिकोना मुकाबला है और टीएमसी व भाजपा के खिलाफ जबर्दस्त लहर है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने दावा किया कि चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले होंगे।
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के प्रचार का प्रबंधन कर रहे हरिप्रसाद ने कांग्रेस-वाम गठबंधन की जीत का दावा किया। उन्होंने उस दावे को भी खारिज कर दिया कि राज्य में कांग्रेस बेमन से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी नेता और कार्यकर्ता जमीन पर मेहनत कर रहे हैं और आने वाले चरणों में राहुल गांधी भी वहां प्रचार करेंगे।