फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: भाजपा की प्रचार वैन में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस का एक्शन, पांच लोग गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 12:39 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा की वैन में शुक्रवार को तोड़फोड़ की गई - फोटो : Twitter Screen Grab
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव है। इससे राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच शनिवार को स्वभूमि के नजदीक कडापारा में भाजपा के गोदाम में खड़ी प्रचार वैन में तोड़फोड़ की गई और ड्राइवरों-कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। वहीं रविवार को इसपर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैर जमानती अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भाजपा ने तोड़फोड़ का आरोप सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुंडों पर लगाया था। भाजपा ने कहा था कि टीएमसी के गुंडों ने कडापारा के गोदाम में घुसकर प्रचार वैन को तोड़ा और कीमती सामान चुरा ले गए।



भाजपा ने यह आरोप ऐसे समय पर लगाए हैं जब चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है। तोड़फोड़ की घटना के बाद भाजपा नेता सामिक भट्टाचार्य घटनास्थल का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। वहीं आज कोलकाता पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की आंधी से ममता डर गई हैं। यही कारण है कि टीएमसी के समर्थक भाजपा की परिवर्तन रैली पर हमला कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें