फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

assam assembly election 2021: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिन के असम दौरे पर जाएंगी, एक मार्च से करेंगी चुनाव प्रचार

Sun, 28 Feb 2021 10:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
महापंचायत में बोलती प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। हर तरफ चुनावी गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। नेताओं के दौरे भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंचने वाली हैं। कांग्रेस की बड़ी नेता प्रियंका एक मार्च को असम पहुंचेंगी। यहां वे विधानसभा चुनाव के अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका सबसे पहले गुवाहाटी स्थित कामाख्या मंदिर पहुंचेंगी और उसके बाद अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी। वाड्रा तेजपुर समेत असम के कई शहरों में प्रचार करेंगी और फिर दो मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगी। वे राज्य में दो दिन गुजारेंगी।

प्रियंका जहां उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों में अधिक सक्रिय हैं, वहीं उनके भाई और सांसद राहुल गांधी दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनावी मोर्चे पर लगे हुए हैं। राहुल इन क्षेत्रों में तेजी से चुनावी गतिविधियां कर रहे हैं और अपनी पकड़ बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन


असम के अलावा अलग-अलग राज्यों की कांग्रेस इकाई चाहती है कि वाड्रा उनके यहां भी अपने उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार करें। इसमें केरल की इकाई ने राज्य के प्रभारी महासचिव को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। 

बता दें कि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  असम में 27 मार्च से तीन चरणों में चुनाव होंगे और वोटों की गिनती दो मई को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें