फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी हलचल : कमल हासन की गाड़ी की तलाशी ली गई, बंगाल में कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामों का एलान

Mon, 22 Mar 2021 10:44 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं। पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इधर असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रैली की। वहीं केरल के मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य में वाम की सरकार बने, इस पर ही जोर देना चाहिए। पांचों राज्यों के चुनाव से जुड़े सभी संबंधित अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कमल हासन की गाड़ी की तलाशी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:14 PM, 22-Mar-2021

 कांग्रेस ने बंगाल चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची की जारी 

 कांग्रेस ने  बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 
 

09:32 PM, 22-Mar-2021

कांग्रेस का असम में एलान- 200 यूनिट फ्री बिजली देंगे

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुवाहाटी में कहा कि हम असम में 200 यूनिट तक फ्री बिजली देंगे। दुर्भाग्य की बात यह है कि असम की भाजपा सरकार 6.15 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेच रही है, जो अपने आप में अन्याय है।
 

09:29 PM, 22-Mar-2021

कमल हासन की गाड़ी की तलाशी

चुनाव उड़न दस्ते ने आज तंजावुर जिले में मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन की गाड़ी की तलाशी ली। कमल हासन त्रिची में एक सार्वजनिक बैठक के लिए जा रहे थे।

विज्ञापन
07:28 PM, 22-Mar-2021

आईएसएफ नेता के घर में लगाई गई आग, टीएमसी पर आरोप

पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले में आईएसएफ के एक नेता के घर पर आग लगा दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि भांगोर पुलिस थाना क्षेत्र के शापा में यह घटना हुई, लेकिन इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। आईएसएफ ने आरोप लगाया कि अजित मोल्ला के घर पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने आग लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर

07:20 PM, 22-Mar-2021

कांग्रेस ने बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने तीसरे चरण के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

विज्ञापन
06:31 PM, 22-Mar-2021

भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस घोषणापत्र को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

 

06:25 PM, 22-Mar-2021

मतदान के दिन से 72 घंटे पहले बाइक रैलियों पर रोक के आदेश

निर्वाचन आयोग ने मतदान के दिन और इससे 72 घंटे पहले चुनावी निर्वाचन क्षेत्रों में ‘बाइक रैलियों’ पर सोमवार को रोक लगाने का निर्देश जारी किया। आयोग ने यह कदम इन खबरों के बीच उठाया है कि ‘‘समाज विरोधी तत्व’’ बाइक का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने के लिए करते हैं।

चुनावी राज्यों-पश्चिम बंगाल, केरल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी निर्देश में निर्वाचन आयोग ने रेखांकित किया है कि संज्ञान में आया है कि कुछ स्थानों पर समाज विरोधी तत्व मतदान के दिन से पहले या मतदान के दिन बाइक का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने के लिए करते हैं।

05:35 PM, 22-Mar-2021

बर्दवान विस्फोट मामले में चुनाव आयोग ने 24 घंटे के अंदर मांगी रिपोर्ट

निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन और पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव से बर्दवान जिले में विस्फोट की घटना को लेकर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि इस घटना में आज यानि सोमवार को एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

05:30 PM, 22-Mar-2021

मुख्य चुनाव आयुक्त बंगाल में चुनाव तैयारियों का लेंगे जायजा

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनिल अरोड़ा अपनी टीम के साथ बंगाल जाएंगे जहां वे चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे।  

05:04 PM, 22-Mar-2021

सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही है केंद्र सरकारः राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह सरकार चलाने के लिए लोगों की जेब से जबरन पैसा निकाल रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:52 PM, 22-Mar-2021

टीएमसी नेता विनय मिश्रा के भाई को 4 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत 

दिल्ली की एक विशेष अदालत ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता विनय मिश्रा के भाई विकास मिश्रा को चार अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उन्हें हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला खनन मामले में गिरफ्तार किया था।

04:48 PM, 22-Mar-2021

बदरुद्दीन जैसे लोग जो शांति नहीं चाहते हैंः शाह

असम के उदलगुड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि असम अब विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मगर बदरुद्दीन जैसे लोग जो शांति नहीं चाहते हैं, घुसपैठ कराना चाहते हैं, अतिक्रमण करना चाहते हैं, उन्हें रोकने का काम कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती।

04:29 PM, 22-Mar-2021

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अभी राहुल बाबा असम के दौरे पर आए, उनके लिए असम का दौरा पिकनिक से ज़्यादा कुछ नहीं। वो जब श्रमिकों की बात करते हैं तो मुझे बहुत हंसी आती है। 4-4 पीढ़ी तक जिन्होंने शासन किया हो, लेकिन चाय बगान के श्रमिकों के लिए कुछ न किया हो, वो भला कैसे कुछ कर सकते हैं। 

04:19 PM, 22-Mar-2021

चायपत्ती तोड़ने का मौसम अप्रैल तो मार्च में क्या कर रहे थेः नड्डा

असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग चाय के बागान में जाकर पत्ती तोड़ रहे थे और फोटो खिंचवा रहे थे। आपके यहां पत्ती तोड़ने का मौसम अप्रैल में आता है, तो चाय बागान में मार्च महीने में क्या कर रहे थे? इनके हाथी के दांत दिखाने के कुछ हैं और खाने के कुछ। 

04:12 PM, 22-Mar-2021

भाजपा-राजग उम्मीदवारों की याचिका खारिज

विधानसभा चुनाव में चुनाव अधिकारी द्वारा तीन भाजपा-राजग उम्मीदवारों के नामांकन खारिज किए जाने के विरुद्ध दायर की गई याचिका को केरल उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया।

02:48 PM, 22-Mar-2021

बंगाल के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी

पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। 
 

01:56 PM, 22-Mar-2021

कांग्रेस सत्ता में आई तो घुसपैठियों की संख्या बढ़ेगी - अमित शाह

असम में एक रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी गोद में बदरुद्दीन अजमल को बैठाया है, अगर इनके हाथ में सत्ता आ गई तो, बे-रोकटोक घुसपैठ होगी। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस की नीति है झगड़ा कराओ, तोड़ो और राज करो। इन्होंने असमियों-बंगालियों के बीच झगड़ा कराया, अपर असम – लोवर असम के बीच झगड़ा कराया। लेकिन भाजपा की नीति है, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास।
 

12:12 PM, 22-Mar-2021

अवसरवादी राजनीति करती है कांग्रेस - जेपी नड्डा

असम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। एक रैली में जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर अवसरवादी राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां तक कांग्रेस का सवाल है अवसरवाद और स्वार्थ की राजनीति ही इनका लक्ष्य रहा है। केरल में ये सीपीएम के विरुद्ध मुस्लिम लीग के साथ मिलकर लड़ रही है, बंगाल में सीपीएम के साथ लड़ रही है और असम में अजमल के साथ मिलकर लड़ रही है। ये अवसरवादिता नहीं है, तो और क्या है?

11:59 AM, 22-Mar-2021

डीएमके उम्मीदवार सेंथिल बालाजी को हिरासत में लिया

डीएमके उम्मीदवार सेंथिल बालाजी को सरकारी अधिकारी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए भारतीय दंड संहिता की छह धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है। सेंथिल बालाजी ने एक चुनाव अभियान में कथित तौर पर कहा था कि अगर कोई अधिकारी बैलगाड़ी में रेत खनन से आपको रोकता है तो मुझे बताएं, वो उसके बाद वहां कभी नहीं आएगा।
 

11:52 AM, 22-Mar-2021

टीएमसी सांसद फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

चुनाव आयोग के आदेश के बाद पश्चिम बंगाल मंत्री और टीएमसी नेता फिरहाद हकीम ने कोलकाता नगर निगम के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। फिरहाद हकीम इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा में उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे हैं। 
 

11:11 AM, 22-Mar-2021

केरल में वाम की सरकार बनाने पर जोर - पी विजयन

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने कहा कि प्री-पोल सर्वे बता रहे हैं कि केरल में एलडीएफ की सरकार बनेगी लेकिन मैं लेफ्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को बताना चाहता हूं कि ये सिर्फ एक संकेत है। सभी लोगों को केरल में वाम की जीत सुनिश्चित करने के लिए बेहतरीन काम करना है।
 

11:06 AM, 22-Mar-2021

कागज और बांस के कटआउट्स की मांग में कमी

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए राजनैतिक दलों के कट-आउट्स में काफी कमी देखी गई है। कागज और बांस के कटआउट बनाने वाले कलाकारों का कहना है कि इस चुनाव में इनकी मांग में काफी कमी आई है। हालांकि भाजपा और दूसरे दलों के मुकाबले टीएमसी के कटआउट की मांग ज्यादा है।
 

11:02 AM, 22-Mar-2021

तमिलनाडु के मदुरई से ट्रांसजेंडर महिला को टिकट

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस बार एक ट्रांसजेंडर महिला को भी टिकट दिया गया है। भारती कन्नमा, मदुरई से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि अगर वो चुनाव जीतती है तो मदुरई को मॉडल सिटी बनाएंगी।
 

10:54 AM, 22-Mar-2021

सोनार बांग्ला से पहले सोनार उत्तर प्रदेश और सोनार मध्यप्रदेश क्यों नहीं बनाया - टीएमसी

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भाजपा की ओर से जारी संकल्प पत्र पर कहा कि ये घोषणापत्र एंटी बंगाली है क्योंकि ये किसी बंगाली के हाथों नहीं जारी किया गया है। सौगत रॉय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वादों का कोई मूल्य नहीं है, उन्होंने 15 लाख रुपये और हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। ये वादे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने सोनार बांग्ला का वादा किया लेकिन इससे पहले सोनार उत्तर प्रदेश, सोनार मध्यप्रदेश और सोनार हिमाचल प्रदेश क्यों नहीं बनाया?
 

10:37 AM, 22-Mar-2021

कमल हासन की गाड़ी की तलाशी ली गई, बंगाल में कांग्रेस के दो उम्मीदवारों के नामों का एलान

पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे पार्टियों के बीच चुनावी सरगर्मियां बढ़ रही हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, तो इस पर टीएमसी ने पलटवार करते हुए कहा कि ये संकल्प पत्र एंटी बंगाली है क्योंकि इसे किसी बंगाली के हाथों नहीं जारी किया गया है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री ने दोबारा सत्ता में वापसी का दावा किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें