फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल चुनाव Live : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4000 रुपये की सहायता

Sun, 21 Mar 2021 08:14 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

 पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को रविवार को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के सांसद पिता शिशिर अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए। बंगाल के एगरा में अमित शाह की रैली के दौरान वे भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा ने बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। इससे पहले टीएमसी ने अपने घोषणापत्र में दस लोकलुभावन वादे किए हैं। पीएम मोदी ने असम के बोकाखाट में चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:13 PM, 21-Mar-2021

भाजपा संसदीय दल की बैठक मंगलवार को

भाजपा संसदीय दल की बैठक मंगलवार को होगी। इसमें आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।

08:01 PM, 21-Mar-2021

डीएमके पार्टी मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर डिजिटल काउंटडाउन

तमिलनाडु चुनाव से पहले चेन्नई में डीएमके पार्टी मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर एक डिजिटल काउंटडाउन घड़ी लगाई गई है।


 

07:11 PM, 21-Mar-2021

किसानों और मछुआरों के लिए दुर्घटना बीमाः शाह

शाह ने कहा कि छोटे किसानों और मछुआरों के लिए 3 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा की व्यवस्था की जाएगी और कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए एम्स बनाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
07:06 PM, 21-Mar-2021

पिछड़े वर्गों के छात्रों को मुफ्त शिक्षाः शाह

पिछड़े वर्गों के छात्रों के लिए स्नातक स्तर तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:57 PM, 21-Mar-2021

विधवाओं के पेंशन 3000 रुपये किए जाएंगेः शाह

विधवाओं के पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये किए जाएंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
06:46 PM, 21-Mar-2021

सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट पहली कैबिनेट में लागू करेंगे : शाह

हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे। मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक डीबीटी से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:44 PM, 21-Mar-2021

इन्वेस्ट बांग्ला की स्थापना करेंगे : शाह

11 हजार करोड़ रुपये के सोनार बांग्ला फंड की शुरुआत करेंगे, जो बंगाल के साहित्य, कला, संस्कृति और सारी विधाओं को प्रमोट करने का काम करेगा। हम निवेशकों के लिए इन्वेस्ट बांग्ला की स्थापना करेंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:43 PM, 21-Mar-2021

राजनीतिक हिंसा बंगाल में भूतकाल की बात होगी : शाह

हम पश्चिम बंगाल की जनता से वादा करते हैं कि जैसे पहले कम्युनिस्ट और बाद में टीएमसी ने जो सत्ता में होता है, वो सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव में हिंसा करते हैं। हम निष्पक्ष चुनाव हो, वो सुनिश्चित करेंगे और राजनीतिक हिंसा बंगाल में भूतकाल की बात हो जाएगी।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:37 PM, 21-Mar-2021

बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को: शाह

हमने तय किया है कि बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम सीएमओ के अंतर्गत एंटी करेप्सन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कम्पलेन सीधे मुख्यमंत्री जी को पहुंचा पाएगा।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:36 PM, 21-Mar-2021

टैगोर पुरस्कार और सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड देंगे : शाह

हर परिवार को शौचालय और साफ पीने का पानी की व्यवस्था की जाएगी। नोबल पुरस्कार की तर्ज पर टैगोर पुरस्कार और ऑस्कर पुरस्कार की तर्ज पर सत्यजीत रे इंटरनेशनल अवॉर्ड की शुरुआत की जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:34 PM, 21-Mar-2021

भ्रष्ट्राचार रोकने के लिए हेल्प लाइन शुरू करेंगे : शाह

हमने तय किया है कि बंगाल में सातवां वेतन आयोग सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। बंगाल को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए हम सीएमओ के अंतर्गत एंटी करप्शन हेल्प लाइन की शुरुआत करेंगे, जिससे कोई भी नागरिक कंप्लेंट सीधे मुख्यमंत्री को पहुंचा पाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:33 PM, 21-Mar-2021

तीन नए एम्स बनाएंगे : शाह

कृषक सुरक्षा योजना के तहत हम हर भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4,000 रुपये की सहायता देंगे। उत्तर बंगाल, जंगलमहल और सुंदरवन क्षेत्र में 3 नए एम्स बनाएंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:32 PM, 21-Mar-2021

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्राः शाह 

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सभी महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की व्यवस्था होगी। ओबीसी आरक्षण की सूची में महिस्य, तेली और अन्य हिन्दू समुदाय जो रह गए हैं, उनको समाविष्ट करने का काम भी भाजपा की सरकार करेगी।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:31 PM, 21-Mar-2021

देशभर में बेरोकटोक हर धर्म के त्योहार मनाए जाएंगे : शाह

हमने तय किया है कि देशभर में बेरोकटोक हर धर्म का त्योहार मनाया जाए। विशेषकर सरस्वती पूजा और दुर्गा पूजा का त्योहार मनाने के लिए, भाजपा की सरकार बनने के बाद किसी को कोर्ट की मदद की जरूरत नहीं पड़ेगी।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:30 PM, 21-Mar-2021

शरणार्थी परिवार को पांच साल तक 10 हजार रुपये तकः शाह

मुख्यमंत्री शरणार्थी योजना के तहत प्रत्येक शरणार्थी परिवार को पांच साल तक डीबीटी से 10 हजार रुपया प्रतिवर्ष दिया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:29 PM, 21-Mar-2021

सीएए पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगेः शाह

हमने तय किया है कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट को पहली ही कैबिनेट में लागू करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:27 PM, 21-Mar-2021

सीमा सुरक्षा की व्यवस्था होगी चाक चौबंदः शाह

हमने तय किया है कि पहले ही कैबिनेट के अंदर बंगाल के हर गरीब को आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच पाए। हमने तय किया है कि व्यक्ति क्या, परिंदा भी पर न मार पाए, इस तरह की सीमा सुरक्षा की व्यवस्था हम करेंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:25 PM, 21-Mar-2021

मत्स्य पालकों को हर वर्ष 6 हजार रुपये देंगे : शाह

हर वर्ष किसानों को भारत सरकार का जो 6 हजार रुपये आता है उसमें राज्य सरकार का 4 हजार रुपया जोड़कर दिया जाएगा। मत्स्य पालकों को हर वर्ष 6 हजार रुपये दिए जाएंगे।  यहां पढ़ें पूरी खबर

06:24 PM, 21-Mar-2021

किसानों के बचे पैसे दिए जाएंगे जिसे ममता दीदी ने रोक रखा थाः शाह

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलेगा साथ ही 75 लाख किसानों को जो 18 हजार रुपये तीन साल से जो ममता दीदी ने नहीं पहुंचाया है वो सीधे किसानों को बैंक अकाउंट में देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:17 PM, 21-Mar-2021

महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण

  • भाजपा के संकल्प पत्र में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा की गई है। लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक की पढ़ाई मुफ्त दी जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:14 PM, 21-Mar-2021

हम सोनार बांग्ला संकल्प पत्र लेकर आए : शाह

अमित शाह ने कहा कि घोषणापत्र की जगह हमने 'संकल्प पत्र' नाम देना उचित समझा है। क्योंकि ये एक संकल्प है कि हम आगे कैसे सोनार बांग्ला बनाएंगे। पश्चिम बंगाल की जनता की अपेक्षाओं को कैसे पूरा करेंगे। हमारी नैतिक जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि बंगाल की जनता की इच्छाओं और आकांक्षाओं को हम पूरा करें। इसलिए हम सोनार बांग्ला संकल्प पत्र लेकर आज आपके सामने उपस्थित हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:12 PM, 21-Mar-2021

संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं: शाह

संकल्प पत्र में सिर्फ घोषणाएं नहीं हैं, बल्कि ये संकल्प दुनिया के सबसे बड़े दल का, ये संकल्प है एक संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी का, ये संकल्प है देश में 16 से ज्यादा राज्यों में जिसकी सरकार है उस पार्टी का, ये संकल्प है जिसकी पूर्ण बहुमत से लगातार दो बार बनी सरकार का।यहां पढ़ें पूरी खबर

06:10 PM, 21-Mar-2021

भाजपा ने संकल्प पत्र को हमेशा महत्वपूर्ण स्थान दिया: शाह

भाजपा ने हमेशा चुनावी राजनीति में और लोकतंत्र के उत्सव चुनाव के अंदर संकल्प पत्र को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया है।यहां पढ़ें पूरी खबर

06:08 PM, 21-Mar-2021

कई वर्षों से संकल्प पत्र महज एक प्रक्रिया बनकर रह गया थाः शाह

अमित शाह ने कहा कि कई वर्षों से संकल्प पत्र महज एक प्रक्रिया बनकर रह गया था। जब से भाजपा की सरकारें बनने लगीं तब से संकल्प पत्र का महत्व बढ़ने लगा क्योंकि भाजपा सरकारें बनने के बाद ही संकल्प पत्र पर सरकारें चलने लगी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

06:00 PM, 21-Mar-2021

बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प जारी

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर संकल्प पत्र जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह संकल्प पत्र राज्य के लोगों के सुझाव से लिए गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:55 PM, 21-Mar-2021

दीदी आपका असली चेहरा अब आया सामनेः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। अगर ये हिंसा, ये अत्याचार ही करना था तो आपने मां-माटी-मानुष की बात क्यों की? यहां पढ़ें पूरी खबर

04:49 PM, 21-Mar-2021

दीदी भ्रष्टाचारे खेला चालबे नाः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी भ्रष्टाचारे खेला चालबे ना, सिंडीकेट खेला चालबे ना, कटमनी खेला चालबे ना। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:42 PM, 21-Mar-2021

दीदी तस्वीर में मेरे सिर पर फुटबॉल खेलती हैंः पीएम मोदी

बांकुरा में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में दीदी के लोग दीवार पर तस्वीरें बना रहे हैं। तस्वीरों में दीदी मेरे सिर पर अपना पैर मार रही हैं। मेरे सिर के साथ फुटबॉल खेल रही हैं। आप बंगाल के संस्कार और यहां की महान परंपरा का अपमान क्यों कर रही हो दीदी? ये बंगाल तो देश को दिशा देने वाला है। दीदी अगर आप चाहती हैं तो आप अपना पैर मेरे सिर पर रख सकती हैं, मुझे लात मार सकती हैं। लेकिन दीदी मेरी दूसरी बात भी कान खोलकर सुन लीजिए। मैं आपको अब बंगाल के विकास को लात नहीं मारने दूंगा। मैं आपको बंगाल के सपनों को लात नहीं मारने दूंगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:33 PM, 21-Mar-2021

आपका एक वोट उनके किए की सजा होगी: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे बंगाल के लोगों को बिना डरे, बिना हिचके वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करना है। कमल को दिया हुआ आपका एक एक वोट दीदी को उनके किए की सजा भी हो जाएगी, उनके पापों की सजा भी हो जाएगी। आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर से जुड़ी योजनाओं में स्कैम नहीं कर सकते थे, इसलिए इनको लागू करने से ही इनकार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:32 PM, 21-Mar-2021

टीएमसी का मंत्र ही है- जहां स्कीम, वहां स्कैम : मोदी

स्कीम किसी भी सरकार की हो, किसी ने भी लागू की हो लेकिन टीएमसी स्कैम के लिए कोई न कोई तरीका निकाल ही लेती है।  टीएमसी का मंत्र ही है- जहां स्कीम, वहां स्कैम। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:31 PM, 21-Mar-2021

टीएमसी स्कैम पर चलती है : मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कि आपको डबल इंजन की सरकार के रास्ते पर आने वाली हर रुकावट को दूर करते चलना है। भाजपा- स्कीम पर चलती है। टीएमसी- स्कैम पर चलती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:27 PM, 21-Mar-2021

बंगाल में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें : मोदी

बंगाल में आपको भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्थाएं मिलें, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। बंगाल में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। आपके कॉलेज, यूनिवर्सिटिज की आधुनिकता बढ़े, इसके लिए बीजेपी सरकार जरूरी है। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:27 PM, 21-Mar-2021

मोदी बोले- यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है दीदी?

केंद्र सरकार हर घर पाइप से जल पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। हमने सैकड़ों करोड़ रुपए बंगाल सरकार को दिया है। लेकिन यहां की बहनें-बेटियां, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। नल कहां है दीदी, जल कहां है दीदी? यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है दीदी? यहां पढ़ें पूरी खबर

04:26 PM, 21-Mar-2021

जमीन पर काम कहां है दीदी : मोदी

यहां का किसान साल में सिर्फ एक फसल लेने के लिए मजबूर है। यहां सिंचाई व्यवस्थाएं जर्जर क्यों हैं, परियोजनाएं लटकी क्यों हैं दीदी? यहां युवा परेशान हैं, चाकरी, उद्योग, निवेश कहां है दीदी? आपने 10 साल में सिर्फ खोखली घोषणाएं की हैं, जमीन पर काम कहां है दीदी? यहां पढ़ें पूरी खबर

04:26 PM, 21-Mar-2021

अनेक आदिवसी शहीद हो गए: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि दीदी और उनकी सरकार ने 10 साल के दौरान पश्चिम बंगाल में क्या खेला किया, ये पूरा क्षेत्र इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। स्वर्गीय अजीत मूर्मू जैसे हमारे अनेक आदिवासी साथी तृणमूल के खैला के कारण शहीद हो गए। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:22 PM, 21-Mar-2021

तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति: मोदी

बांकुरा में पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति ने आपको क्या बना दिया है।आपने अपना ये असली चेहरा 10 साल पहले दिखा दिया होता तो बंगाल में कभी आपकी सरकार नहीं बनती। ये हिंसा, ये अत्याचार, ये उत्पीड़न ही करना था तो फिर मां-माटी-मानुष की बात क्यों की आपने। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:20 PM, 21-Mar-2021

जिस योजना से स्कैम नहीं कर सके उसे लागू करने से इनकार कर दियाः मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांस्फर से जुड़ी योजनाओं में स्कैम नहीं कर सकते थे, इसलिए इनको लागू करने से ही इनकार कर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:13 PM, 21-Mar-2021

बांकुरा में आशोल परिवर्तन की जरूरतः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने बांकुरा में आशोल परिवर्तन की बात की जिसके तहत बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो सरकारी योजनाओं का पैसा गरीब तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो तोलाबाजों, सिंडिकेट को जेल भेजे, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करे। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:11 PM, 21-Mar-2021

10 साल बंगाल के भाग्य के साथ खेल ही हुआ हैः पीएम मोदी

बंगाल के बांकुरा में पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल बंगाल के भाग्य के साथ खेल ही हुआ है। बंगाल को पीछे ले जाने का काम हुआ है। यहां पढ़ें पूरी खबर

04:06 PM, 21-Mar-2021
पीएम मोदी बांकुरा में रैली को संबोधित करते हुए - फोटो : ANI

रामपाड़ा में आप राम पुकारेंगे तो हर घर से राम निकलेगाः पीएम मोदी

बंगाल के बांकुरा में पीएम मोदी ने कहा कि आज जब मैं बांकुड़ा आया हूं, तो यहां रामपाड़ा के बहनों और भाइयों को भी विशेष तौर पर राम राम कहूंगा। रामपाड़ा की चर्चा आजकल पूरे देश में है। रामपाड़ा में आप राम पुकारेंगे तो हर घर से राम निकलेगा।  यहां पढ़ें पूरी खबर

03:56 PM, 21-Mar-2021

पीएम मोदी बांकुरा पहुंचे

 पीएम नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करने पश्चिम बंगाल के बांकुरा पहुंच चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

01:12 PM, 21-Mar-2021

वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी भाजपा में शामिल

सुवेंदु अधिकारी के पिता और बंगाल राजनीति के वरिष्ठ नेता शिशिर अधिकारी अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। अमित शाह की रैली में शामिल होने के बाद शिशिर अधिकारी ने कहा कि अत्याचारों से बंगाल को बचाओ, हम सब आपके साथ हैं। हमारा परिवार आपके साथ है। 
 

12:44 PM, 21-Mar-2021

क्या दीदी ने घुसपैठियों से मुक्ति दिलाई - अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के एगरा में चुनावी रैली कर रहे हैं। रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने ममता पर पलटवार करते हुए कहा कि दीदी ने मा, माटी और मानुष का नारा दिया था लेकिन क्या राज्य में कोई बदलाव आया? अमित शाह ने आगे कहा कि क्या दीदी ने आपको घुसपैठियों से मुक्ति दिलाई? रैली में अमित शाह ने कहा कि अगर हम सत्ता में आए तो पांच साल के लिए आपको घुसपैठियों से आजादी दिलाएंगे। अमित शाह ने हमारे 130 कार्यकर्ता मारे गए लेकिन टीएमसी के गुंडों को लगता है कि बच जाएंगे लेकिन दो मई के बाद हमारी सरकार सत्ता में आएगी और हम उन पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।
 

12:31 PM, 21-Mar-2021

अमित शाह की रैली में शामिल होंगे शिशिर अधिकारी

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका लगा है। टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी ने औपचारिक तौर पर एलान कर दिया है कि वो अमित शाह की रैली में शामिल होंगे। 
 

12:23 PM, 21-Mar-2021

ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं - पीएम मोदी

रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? लेकिन एनडीए के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हम जानवरों की सुरक्षा के साथ-साथ असम के लोगों के लिए सुविधाओं पर काम कर रहे हैं। 

12:19 PM, 21-Mar-2021

असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनना तय - पीएम मोदी

असम के बोकाखाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैली कर रही है। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब ये तय हो गया है किए असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस बार राज्य में डबल इंजन सरकार बनना तय है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एनडीए के शासन के तहत, असम ने विकास की नई ऊंचाईयों को छूआ है। 

12:01 PM, 21-Mar-2021

थोड़ी देर में असम में प्रधानमंत्री मोदी की रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के बोकाखाट में रैली करने जा रहे हैं। इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बांकुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

09:06 AM, 21-Mar-2021

असम और बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैलियां

आज असम और बंगाल में चुनावी हलचल तेज होने वाली है क्योंकि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम और बंगाल में चुनावी रैली करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम के बोकाखाट और पश्चिम बंगाल के बांकुरा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
 

08:53 AM, 21-Mar-2021

अमित शाह की रैली में शामिल होंगे शिशिर अधिकारी

आज गृह मंत्री अमित शाह पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह की इस रैली में सुवेंदु अधिकारी के पिता और टीएमसी सांसद शिशिर अधिकारी और उनके भाई दिब्येंदु अधिकारी शिरकत लेंगे। 
 

08:49 AM, 21-Mar-2021

भाजपा जारी करेगी अपना चुनावी घोषणापत्र

आज शाम साढ़े पांच बजे गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा अपना संकल्प पत्र जारी करेगी और इससे पहले अमित शाह पूर्व मेदिनीपुर के एगरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

08:34 AM, 21-Mar-2021

बंगाल चुनाव Live : भाजपा का संकल्प पत्र जारी, भूमिहीन किसान को हर वर्ष 4000 रुपये की सहायता

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को रविवार को एक और बड़ा झटका लगा है। सुवेंदु अधिकारी के सांसद पिता शिशिर अधिकारी भी भाजपा में शामिल हो गए। बंगाल के एगरा में अमित शाह की रैली के दौरान वे भाजपा में शामिल हुए। वहीं भाजपा ने बंगाल के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें महिलाओं को नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। इससे पहले टीएमसी ने अपने घोषणापत्र में दस लोकलुभावन वादे किए हैं। पीएम मोदी ने असम के बोकाखाट में चुनावी रैली को संबोधित किया। चुनाव से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें