फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों में चुनाव: असम में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन

Mon, 01 Mar 2021 11:30 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तरीखों के एलान के बाद यहां सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां पूरे जोश के साथ प्रचार में जुट चुकी हैं और जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष सोमवार को चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी आज ममता से मुलाकात करेंगे। यहां पढ़ें सभी राज्यों के चुनावों से संबंधित अपडेट्स-
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 AM, 01-Mar-2021

भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा गया है कि पुलिस बल के अंदर एक अभ्यास चल रहा है जिसके तहत डाक मतपत्र के संग्रह को सक्षम करने के लिए सभी संबंधित पुलिस कर्मियों के मतदाता और आधार कार्ड की फोटोकॉपी एकत्र की जा रही है। इसके जरिए छद्म मतदान किया जाएगा।

11:03 AM, 01-Mar-2021

स्टालिन बोले, तमिलनाडु में बड़ा बदलाव होने जा रहा

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा कि दो महीने के भीतर सरकार में एक बदलाव होने जा रहा है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने अगले 10 साल में तमिलनाडु को उन्नत बनाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि डीएम का लोगों के लिए काम करना सत्ता में होने और न होने के बावजूद जारी है और रहेगा। 
 
10:16 AM, 01-Mar-2021

असम : कामख्या मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी

असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने गुवाहाटी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर पहुंचकर मां कामाख्या के दर्शन किए।
 
विज्ञापन
10:13 AM, 01-Mar-2021

ममता से मिलेंगे तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर होगी। माना जा रहा है कि राजद और टीएमसी बंगाल में मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं।
 
10:13 AM, 01-Mar-2021

चुनाव समिति की अध्यक्षता करेंगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ममता बनर्जी सोमवार को कालीघाट में अपने निवास पर चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

विज्ञापन
09:19 AM, 01-Mar-2021

पांच राज्यों में चुनाव: असम में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तरीखों के एलान के बाद यहां सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां पूरे जोश के साथ प्रचार में जुट चुकी हैं और जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की अध्यक्ष सोमवार को चुनाव समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी आज ममता से मुलाकात करेंगे। यहां पढ़ें सभी राज्यों के चुनावों से संबंधित अपडेट्स-

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें