फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प. बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, शाहनवाज ने टीएमसी को बताया तालिबान कांग्रेस पार्टी

Sat, 02 Jun 2018 04:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पूर्वी बर्धमान में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : PTI
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में एक और बीजेपी कार्यकर्ता का शव लटका हुआ पाया गया। बलरामपुर ब्लॉक में शनिवार सुबह 32 वर्षीय दुलाल कुमार का शव हाईटेंशन बिजली के खंभे पर लटका मिला। तीन पहले पुरुलिया जिले में 18 वर्षीय बीजेपी कार्यकर्ता त्रिलोचन महतो का शव पेड़ से लटका मिला था।     
विज्ञापन


महतो का शव बलरामपुर ब्लॉक के सुपुरुधि गांव में मिला था। कुमार का शव भी इसी ब्लॉक में सुपुरूधि गांव से 5 किलोमीटर दूर दाभा गांव में पाया गया है। कुमार बीजेपी के जिला ओबीसी प्रकोष्ठ के नेता थे। दो अप्रैल से लेकर मतदान की तारीख 14 मई तक चुनावी हिंसा में करीब 50 लोग मारे गए।

तीन-स्तरीय पंचायत संरचना की 34.2 फीसदी सीटों पर विपक्षी उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर सके। विपक्ष इन आंकड़े को नामांकन चरण के दौरान हुई हिंसा और धमकी की सीमा के स्तर का सबूत बताता है। संयोग से सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वे बिना उसकी सहमति के इन सीटों के नतीजे घोषित न करे। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने दो मौतों की सीआईडी जांच के निर्देश दिए हैं। पुरुलिया के जिला पुलिस प्रमुख जॉय बिस्वास ने कहा कि वे इस मामले की जांच कर रहे हैं।

बीजेपी नेताओं ने दोनों मामलों में आरोप लगाया कि हत्याओं के पीछे तृणमूल कांग्रेस समर्थित गुंडे हैं। तृणमूल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए नेता मुकुल रॉय ने कहा कि वह घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। 

केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी जो कर रही है वह नया नहीं है। अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो हम जनता को मुंह नहीं दिखा पाएंगे। सबसे बड़ा मुद्दा टीएमसी और पुलिस के बीच का गठजोड़ है। पुलिस हिंसा का समर्थन करती है और इसकी शुरुआत करती है। 
 

 
विज्ञापन

शाहनवाज ने टीएमसी को तालिबान बताया

शाहनवाज हुसैन
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने टीएमसी पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा, "यह तृणमूल कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि तालिबान कांग्रेस पार्टी है। टीएमसी आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। अगर टीएमसी लड़ना चाहती है, तो उन्हें वैचारिक रूप से ऐसा करना चाहिए। जिस तरीके से हमारे कार्यकर्ता को फांसी पर लटका दिया गया, ममता बनर्जी को अब सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है।" 

उन्होंने आगे कहा, "हम चुपचाप बैठने वाले नहीं, खासतौर पर बीजेपी को लोगों को जिस तरह से निशाना बनाया जा रहा है। बंगाल पुलिस टीएमसी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है, दोनों में कोई फर्क नहीं है।" 
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें