फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Religious Fair: बंगाल में धार्मिक उत्सव में भीषण गर्मी और थकान से तीन श्रद्धालुओं की मौत, 125 बीमार

Sun, 12 Jun 2022 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बैरकपुर आयुक्तालय के संयुक्त पुलिस आयुक्त ध्रुबज्योति डे ने कहा कि पानीहाटी स्थित हुगली नदी के किनारे एक मंदिर में 'दोई-चिरे मेला' के दौरान भीड़ के मध्य गर्मी के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद तीन लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के पानीहाटी में एक धार्मिक सभा में गर्मी और उमस की वजह से तीन बुजुर्ग श्रद्धालुओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान 125 लोगों की सेहत भी बिगड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पानीहाटी के इस्कॉन मंदिर में दंड महोत्सव में गर्मी और उमस के कारण तीन श्रद्धालुओं की मौत के बारे में सुनकर व्यथित हूं। पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं, सभी सहायता प्रदान की जा रही है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना।'

बैरकपुर आयुक्तालय के संयुक्त पुलिस आयुक्त ध्रुबज्योति डे ने कहा कि पानीहाटी स्थित हुगली नदी के किनारे एक मंदिर में 'दोई-चिरे मेला' के दौरान भीड़ के मध्य गर्मी के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ने के बाद तीन लोगों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


श्री चैतन्यदेव के पुरी से नवद्वीप स्थित निवास के रास्ते में यहां आगमन को चिह्नित करने के लिए इस दिन हर साल बड़ी संख्या में लोग पानीहाटी में इकट्ठा होते हैं। पानीहाटी नगर पालिका के अध्यक्ष मोलॉय रॉय ने दावा किया कि दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हुई है। डे ने बताया कि मेले में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का एक दल फिलहाल मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें