फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: दसवीं के छात्र पर चढ़ा 'पुष्पा' का रंग, उत्तर पुस्तिका में लिखा फिल्म का डायलॉग

Mon, 11 Apr 2022 12:41 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

दसवीं की परीक्षा दे रहे एक छात्र पर फिल्म पुष्पा का रंग कुछ ऐसा चढ़ा कि उसने अपनी उत्तर पुस्तिका में फिल्म का डायलॉग ही लिख डाला। अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर  वायरल हो रही है।
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिका पर लिखा फिल्म का डॉयलॉग - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में आई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का खुमार लोगों पर सिर चढ़कर बोला। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके गाने पर रील्स बना रहे थे। वहीं अब उनका रंग एक दसवीं के छात्र पर ऐसा चढ़ा कि उसने उत्तर पुस्तिका पर फिल्म का डायलॉग लिख दिया। इसे देखकर कॉपी चेक करने वाला अध्यापक हैरान रह गया और अब डायलॉग सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा फिल्म का डायलॉग
छात्र ने उत्तर पुस्तिका पर प्रश्न का उत्तर देने के बजाय उसने पुष्पा फिल्म के डायलॉग की तरह लिखा 'पुष्पा राज अपुन लिखेगा नहीं'। बताया जा रहा है कि यह मामला पश्चिम बंगाल का हैं। हालांकि इसकी पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर केवल इस आसंर शीट की फोटो ही वायरल हो रही हैं। वायरल हो रही तस्वीर में बड़े-बड़े अक्षरों में डायलॉग लिखा हुआ है।

पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही
कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ता उत्तर पुस्तिका को मजाक के रूप में साझा कर रहे हैं। कई अन्य लोगों ने अपने भविष्य खराब करने के लिए छात्र की आलोचना की। बच्चे की उत्तर पुस्तिका पर ये सब देखने के बाद अब किसी भी टीचर का दिमाग तो खराब होगा ही लेकिन जब कोई और इसे पढ़ेगा तो वह इस पर हंसेगा जरुर। लेकिन अब यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल की जा रही है।
विज्ञापन


बिहार में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
ऐसा पहली बार नहीं है की जब किसी छात्र ने उत्तर पुस्तिका में ऐसा लिखा है। पहले भी परीक्षा में छात्र सवाल के जवाब की जगह पर उटपटांग लिखते आए हैं। इससे पहले बिहार में भी एक मामला सामने आया था जब एक छात्रा ने कॉपी में लिखा था- ‘सर, मुझे पास कर देना नहीं तो मेरे पिता जी मेरी शादी कर देंगे’। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें