भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा के मौके पर पटना से पुरी तक के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन पटना से पुरी के लिए हर गुरुवार को चलेगी, जो 28 अगस्त से शुरू होकर 25 दिसंबर तक जारी रहेगी। वहीं, पुरी से पटना के लिए यह ट्रेन हर शुक्रवार को चलेगी, जो 29 अगस्त से 26 दिसंबर तक चलेगी।
दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने एक खास पहल की है। इस अवसर पर बिहार की राजधानी पटना और ओडिशा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पुरी के बीच साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
कब चलेगी ट्रेन?
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना से ओडिशा के पुरी के लिए यह ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी। यह सेवा 28 अगस्त से शुरू होकर 25 दिसंबर तक जारी रहेगी। वहीं, पुरी से पटना के लिए यह ट्रेन हर शुक्रवार को चलेगी। यह सेवा 29 अगस्त से 26 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।
स्पेशल ट्रेन में इन-इन डिब्बों की व्यवस्था
दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन में अलग-अलग श्रेणियों के डिब्बे लगाए गए हैं। इसमें एक सेकंड एसी कोच, दो थर्ड एसी कोच, नौ स्लीपर क्लास कोच और छह जनरल कोच लगाए गए हैं। इस तरह से बड़ी संख्या में यात्रियों को आराम से यात्रा करने का मौका मिलेगा।
किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें ये जिले शामिल हैं।
यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दुर्गा पूजा उत्सव पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यह ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं होगी। हर साल इस मौके पर यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिससे नियमित ट्रेनों में सीट पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन लोगों की यात्रा को सहज और सुविधाजनक बनाएगी। रेलवे का मानना है कि यह सेवा बिहार और ओडिशा के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत करेगी, साथ ही यात्रियों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में मदद करेगी।