फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Awasthi Wedding: बाबा बागेश्वर के मंत्रों के बीच सांसद रमेश अवस्थी के बेटे की शादी, पहुंचे कई वीवीआईपी

Tue, 23 Dec 2025 12:52 PM IST
Anil Vaishya नई दिल्ली, अमर उजाला

सार

ऋषिकेश में सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन का विवाह हुआ। बाबा बागेश्वर के मंत्रों के साथ यह विवाह संपन्न हुआ। इस आयोजन में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन का विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवभूमि ऋषिकेश में हाल ही में कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी के पुत्र सचिन अवस्थी का विवाह संपन्न हुआ। इसमें देश की राजनीति, प्रशासन, न्यायपालिका, मीडिया और बौद्धिक जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वयं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संस्कार संपन्न कराया। उनके साथ प्रख्यात कवि एवं वक्ता डॉ. कुमार विश्वास भी मौजूद रहे। ऋषिकेश को विवाह स्थल के रूप में चुनने के पीछे सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि उत्तराखंड के विकास के संकल्प से प्रेरित हैं और मानते हैं कि ऐसी पावन भूमि पर पारिवारिक संस्कार संपन्न कराना केवल निजी निर्णय नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

विज्ञापन


कई केंद्रीय मंत्रियों ने की शिरकत

विवाह के पश्चात दिल्ली में आयोजित आशीर्वाद समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, प्रह्लाद जोशी, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र शेखावत सहित अनेक मंत्री, सांसद और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा विपक्षी दलों के प्रमुख नेता, न्यायपालिका से जुड़े वरिष्ठ न्यायाधीश, प्रतिष्ठित अधिवक्ता भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। सचिन अवस्थी और उनकी नवविवाहिता पत्नी नूपुर को सभी अतिथियों ने सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें