कश्मीर की फिजाओं में इन दिनों बर्फ ही बर्फ दिख रही है। श्रीनगर, गुलमर्ग और तमाम पहाड़ी इलाकों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। रविवार को भी यहां जमकर बर्फबारी हुई थी। जानकारी के अनुसार, कल श्रीनगर में करीब 4 इंच तक बर्फबारी हुई। वहीं काजीगुंड में करीब 9 इंच तक बर्फ की मोटी परत बिछ गई। मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई।
7 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, 'हम सोमवार को शहर के कुछ हिस्सों और मंगलवार को गरज के साथ ओलावृष्टि की उम्मीद कर रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद न्यूनतम तापमान फिर से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।'
डलहौजी में बिछी सफेद चादर
हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रुक-रुककर हो रही बर्फबारी के बीच लगातार पर्यटकों का आना जारी है। पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर्यटकों को लुभा रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में फिर से बरदस्त बर्फबारी होने की आशंका है।
उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फ को लेकर अलर्ट
बद्रीनाथ धाम में हल्की बर्फबारी की वजह से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली मेंइसबार कम बर्फबारी हुई। हाड़ कंपा देने वालीठंड का जनजीवन पर असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए अलर्ट किया है। यहां आज से 48 घंटे तक जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है।