फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today : मध्यप्रदेश में अब भी जारी है शीतलहर का कहर, दक्षिण भारत में बारिश के आसार, जानें और भी शहरों का हाल

Mon, 14 Feb 2022 08:20 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IMD, Weather Forcast Updates Today 14th feb 2022: देश की राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं राजस्थान में तापमान में तो वृद्धि हो रही है लेकिन कुछ इलाके ऐसे हैं जहां अभी भी ठंड का कहर जारी है। 
विज्ञापन
Weather Update: आज का मौसम - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही है वहीं पहाड़ी राज्यों में अभी भी लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कई इलाकों में सुबह और शाम के वक्त कोहरे की धुंध देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय के पास बना हुआ है जिसके कारण लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 17 से 20 फरवरी तक उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा।

विज्ञापन


दक्षिण के राज्यों में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा केरल, पुडुचेरी, कराइकल में भी बारिश के आसार हैं।

मध्यप्रदेश में शीतलहर 
मध्यप्रदेश राज्य भी अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से में अलग-अलग हिस्सों में  शीतलहर की स्थिति अभी भी जारी रहेगी। अभी तापमान में और कमी आएगी। अगले 24 घंटे के दौरान मध्यप्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 17 से 20 फरवरी 2022 तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों से अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा/बर्फवारी और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों से कहीं कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन


पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज हवा की स्थिति 
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में तेज हवा की स्थिति रहेगी। 25-35 किमी प्रति घंटे से हवा बहेगी। अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर रात या सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है। अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें