फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Updates: उत्तर भारत में घना कोहरा, बिहार-झारखंड में छाए रहे बादल, जानिए देश में मौसम का हाल

Sat, 15 Jan 2022 11:16 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन
देश में बदला मौसम का मिजाज - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों हुई बारिश से देशभर में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिनों बारिश और कोहरे ने ठंड का सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।  दिल्ली और उत्तर भारत में शीत लहर कुछ काबू में आई है, लेकिन झारखंड, बिहार जैसे राज्यों में बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं। बारिश से राहत तो बहुत दूर, अब घने कोहरे ने भी अपने पैर पसार लिए हैं। 

विज्ञापन


इन राज्यों ने ओढ़ी कोहरे की चादर
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी ऐसे ही हालात रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा।

बारिश से अभी राहत नहीं
उत्तर और मध्य भारत के बाद अब बारिश का कहर दक्षिण में पैर पसार रहा है। मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 15 से 17 जनवरी के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में भी बारिश हो सकती है। अगले 4-5 दिनों के दौरान रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें