फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: असम में बाढ़ से दो लोगों की मौत, बिहार में मंत्री के सरकारी आवास में घुसा पानी

Mon, 29 Jun 2020 03:26 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारी बारिश की वजह से उत्तर-पूर्व के राज्य में हालात बिगड़ गए हैं। असम में बाढ़ की स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई, जिससे 23 जिलों में लगभग 9.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की वजह से दो और लोगों की जान चली गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने यह जानकारी दी। नौ जिलों में कई स्थानों पर ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

विज्ञापन


मंत्री के सरकारी आवास में घुसा पानी
भारी बारिश की वजह से बिहार के सड़क निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव के पटना स्थित सरकारी आवास में रविवार को पानी घुस गया। मौसम वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा है कि बिहार और उत्तर पूर्वी राज्यों में दो दिन भारी बारिश होगी। वहीं अगले पांच दिन पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में सामान्य बारिश होगी। हालांकि मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर अगले पांच दिन और छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ स्थानों पर 29 और 30 जून को भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather update: गोरखपुर-बस्ती मंडल में जून में मेहरबान हुआ मानसून, झूम के बरसा पानी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


असम में बाढ़ से करीब 9.3 लाख लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की वजह से 23 जिलों में लगभग 9.3 लाख लोग प्रभावित हुए हैं और दो लोगों की मौत हो गई है। एएसडीएमए की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ के कारण धेमाजी जिले के जोनाई क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि उदलगुरी जिले में एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है। दो और मौतों के साथ, इस साल बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 18 हो गई है।
विज्ञापन


एएसडीएमए ने कहा कि धेमाजी, लखीमपुर, बिश्वनाथ, उदलगुरी, दर्रांग, नलबारी, बारपेटा, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सलमारा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, होजई, नौगांव, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के कारण 9.26 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में कहा गया कि एसडीआरएफ, जिला प्रशासन, नागरिक सुरक्षा और अंतर्देशीय जल परिवहन विभागों ने पांच जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान 9,303 लोगों को निकाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें